फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पैसे के लेनदेन में कारोबारी महिला को मारने की कोशिश

पैसे के लेनदेन में कारोबारी महिला को मारने की कोशिश

Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन में कारोबारी महिला को मारने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। बकाया पैसे मांगने पर एग्रो फोरेस्ट कंपनी संचालक को मारने की कोशिश की गई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला संचालक ने बताया कि वह रायपुर के पास कंपनी चलाती है। महिला ने आरोप लगाया कि पैसे के लेनदेन में सुमित ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसके साथ छेड़छाड़ कर गंदे इशारे किए।

महिला ने बताया कि उसकी कंपनी का यमुनानगर के सुमित भारद्वाज के साथ पैसे का लेन देन है। कंपनी के सुमित की तरफ 22 लाख रुपये बकाया हैं। बार-बार पैसे मांगने पर भी सुमित ने पैसे नही लौटाये तो इस बात की शिकायत उन्होंने पुलिस को कर दी। पुलिस को शिकायत देने पर सुमित ने उससे कहा कि वह जल्द ही उसके पैसे लौटा देगा। इसके लिए उसे कुछ समय की जरूरत है। इस बात पर उनका सुमित के साथ समझौता हो गया और सुमित ने उनको पचास हजार प्रति चेक के अनुसार सोलह चेक उनको दे दिये। जब उन्होंने बैंक में चेक लगाया तो चेक बाउंस हो गया। जब उन्होंने दोबारा सुमित से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। जब वह शुक्रवार को अपनी फैैक्ट्री में गई तो सुमित और उसका एक साथी विपुल गाड़ी में सामान लोड कर रहे थे। जब उनसे पैसे की बात की तो दोनों ने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ दिए। गंदे इशारे करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। अपने साथ हुई घटना की शिकायत उन्होंने तुरंत महिला पुलिस थाने को दी। लेकिन पुलिस को पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गये। पुलिस ने मुकेश कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed