फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पेपर में नकली फ्लाइंग बन कर रहे थे चेकिंग, असली टीम आई तो पकड़े गए

पेपर में नकली फ्लाइंग बन कर रहे थे चेकिंग, असली टीम आई तो पकड़े गए

Sun, 08 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
पेपर में नकली फ्लाइंग बन कर रहे थे चेकिंग, असली टीम आई तो पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीएवी स्कूल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की चल रही ओपन परीक्षा में नकलचियों पर लगाम लगाने का ढोंग करने वाली नकली फ्लाइंग पहुंच गई। इस टीम में भिवानी की एक युवती और हिसार के दो युवक शामिल थे। तीनों के पास शिक्षा विभाग के आई कार्ड और अन्य दस्तावेज, मुहर भी थीं। अचानक असली फ्लाइंग टीम के पहुंचने पर नकली टीम पकड़ी गई। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई युवती भिवानी के गांव रतेरा की रहने वाली प्रवीण है और एक युवक गांव रामायण निवासी संदीप, दूसरा उमरा निवासी अनिल है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि केंद्र में शनिवार को सायंकालीन सत्र में 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा चल रही थी।
बीईओ ऑफिस के मुहर लगे तीन आईकार्ड मिले
युवती और युवकों के पास से तीन आई कार्ड मिले हैं, जो हुबहू असली फ्लाइंग के आई कार्ड से मेल खाते हैं। कुछ मुहर और कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। गाड़ी के सामने वाले शीशे पर बीईओ लिखा हुआ है, ताकि किसी को शक न हो। दो युवक और युवती गले में आई कार्ड डालकर घूम रहे थे। गाड़ी में एक बैग भी मिला है। इसमें एक प्राइवेट स्कूल से संबंधित कागजात है। जो आई कार्ड मिले हैं, उन पर 26 सितंबर की जारी तारीख है और दो पर 16 अगस्त और एक पर 20 अगस्त की तारीख लिखी हुई है।
विज्ञापन

सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल दीपक कौशिक ने सिटी थाने में शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि शनिवार दोपहर को स्कूल में हरियाणा ओपन की 10वीं और 12वीं कक्षा की इकॉनोमिक्स की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान स्कूल के अंदर सफेद रंग की एक आई 10 गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से एक युवती और दो युवक उतरे और परीक्षा केंद्र में पहुंचे। तीनों ने गले में आई कार्ड डाला हुआ था। उस पर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन लिखा हुआ था और फोटो के ऊपर ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर थे। वहीं पर पहले से खड़ी असली फ्लाइंग ने उनके आई कार्ड चेक किए और तीनों से पूछताछ की गई तो वे पकड़े और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी की थी चेकिंग
नकली फ्लाइंग दो दिन से इस स्कूल में आ रही थी। शुक्रवार को भी फ्लाइंग बनकर पहुंचे युवती और युवकों ने स्कूल में चेकिंग की थी। इस दौरान चीफ सुपरिंटेंडेंट ने उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया और उन्होंने किसी कागज पर हस्ताक्षर भी नहीं किए। उनके जाने के बाद शिक्षा बोर्ड चेयरमैन और बोर्ड की दोनों फ्लाइंग वहां पर पहुंची। उस दौरान सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि एक फ्लाइंग कुछ देर पहले चेकिंग कर गई है। इस बात पर दोनों फ्लाइंग को शक हुआ और शनिवार को प्लानिंग के तहत फर्जी फ्लाइंग को पकड़ लिया।
पुलिस को शक, नकल करवाने के इरादे से आई नकली टीम
प्रारंभिक जांच में पुलिस को तीनों सहयोग नहीं कर रहे थे। तीनों अलग-अलग कहानी बता रहे हैं। जांच में अभी तक यही सामने आया आ रहा है कि तीनों में से किसी एक ने ओपन से कुछ विद्यार्थियों के फॉर्म भरवाए हुए हैं और ऐसे में वे उन पर नजर रख रहे हैं या फिर केस बनाकर रुपये कमाने का मकसद है। पुलिस देर रात तक युवकों से पूछताछ कर रही थी।
संदीप बताता था खुद को बीईओ ऑफिस में
संदीप गांव में खुद को बीईओ ऑफिस में नौकरी पर बताता था। हालांकि हांसी बीईओ ऑफिस के खंड शिक्षा अधिकारी संदीप रामायण के यहां काम करने से इनकार कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि बीईओ ऑफिस से उसके जरूर तार जुड़े हुए हैं। बीईओ ऑफिस से जुड़ी मुहर और आई कार्ड इस तरफ इशारा कर रहे हैं।


फर्जी फ्लाइंग बनकर सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक युवती और दो युवक चेकिंग कर रहे थे। तीनों को पकड़ा है। पकड़े गए युवकों में रामायण निवासी संदीप, उमरा निवासी अनिल और भिवानी के रतेरा निवासी युवती प्रवीण हैं। तीनों से आई कार्ड मिले हैं। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कल कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। -ललित कुमार, इंस्पेक्टर सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed