फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फरीदपुर में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के भाई ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

फरीदपुर में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के भाई ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 18 Feb 2019 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के भाई ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप
फरीदपुर में युवक की हत्या, पत्नी, साले और पड़ोसी पर मामला दर्ज
विज्ञापन

उकलाना मंडी (हिसार)। फरीदपुर गांव में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने एक पड़ोसी युवक पर नशीली दवाइयां पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार भेजा गया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कुलदीप, मृतक की पत्नी और मृतक के साले के खिलाफ 302, 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक पवन के भाई रविकांत ने बताया कि उसका भाई पवन कुमार एक गैस एजेंसी की गाड़ी चलाता है। पवन शनिवार देर शाम पड़ोस के खाली प्लॉट में था, जहां उसके साथ पड़ोसी युवक कुलदीप भी था। उसने रात करीब 10 बजे दोनों को एक साथ देखा था। कुलदीप ने सुबह आकर उसे सूचना दी कि उसके भाई पवन ने फांसी खा ली है। रविकांत ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो पवन मृत मिला। रविकांत ने आरोप लगाया कि पड़ोसी कुलदीप के पवन की पत्नी के साथ संबंध थे। पवन अपनी पत्नी को कुछ दिन पहले ही उसके पीहर छोड़कर आया था, जिस कारण कुलदीप उससे रंजिश रखने लगा था। इस मामले में कुलदीप को कई बार समझाया भी गया था, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मृतक पवन के दो बेटे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को यह दी शिकायत
रविकांत ने शिकायत में कहा कि उसने पहले पवन की पत्नी और कुलदीप के बीच की बात सुनी थी, जिसमें कुलदीप कह रहा था मौका मिला तो पवन का काम तमाम कर दूंगा। इसी के चलते कुलदीप ने पवन को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर, पानी से भरे ड्रम में डुबोकर बेहोश कर दिया और उसके बाद फांसी पर लटकाकर मार दिया। उसने आरोप लगाया कि पवन की हत्या करने में उसकी पत्नी, साले बोस्ती निवासी पवन की साजिश है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कुलदीप, मृतक की पत्नी और मृतक के साले के खिलाफ 302, 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
कृष्ण लाल, एसएचओ, थाना उकलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed