फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गैंगरेप का शिकार 15 वर्षीय किशोरी मिली सात माह की गर्भवती

गैंगरेप का शिकार 15 वर्षीय किशोरी मिली सात माह की गर्भवती

Tue, 13 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप का शिकार 15 वर्षीय किशोरी मिली सात माह की गर्भवती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी। शहर की एक कॉलोनी में 15 साल की किशोरी से गैंगरेप के मामले में हिसार के नागरिक अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद मामले में ही बदलाव आ गया। किशोरी सात माह की गर्भवती मिली, जबकि गैंगरेप को लेकर दी गई शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने कहा था कि करीब डेढ़ माह पूर्व उसके साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। वहीं दुष्कर्म करने के लिए नाबालिग ने अपनी मां को जिम्मेवार ठहराया। ऐसे में डेढ़ माह पूर्व जब किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया, उस समय भी वह गर्भवती थी। वहीं सोमवार देर शाम मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
महिला चाइल्ड हेल्पलाइन अधिकारी सुनीता यादव ने बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पता चला कि किशोरी सात महीने की गर्भवती है। ऐसे में डेढ़ माह पूर्व जिस समय बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया, उस समय भी वह गर्भवती थी। ऐसे में यह भी सवाल उठता है कि क्या बच्ची की मां पैसे के लिए पिछले काफी समय से उसे लोगों के पास भेजा करती थी।
विज्ञापन

सुनीता यादव ने बताया कि गर्भवती होने के बावजूद किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवस्था में किशोरी के गर्भपात की संभावना न के बराबर है। फिर भी अगर उसके परिजन चाहे तो वह कोर्ट में याचिका लगा सकते हैं। इसके बाद कोर्ट डॉक्टरों की बोर्ड की टीम से सलाह लेने के बाद अपने आदेश दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एक स्थिति यह भी है कि बच्ची के पिता का तीन साल पहले ही देहांत हो गया था। वहीं पीड़िता की मां स्वयं इस मामले में गिरफ्तार है। ऐसे में किशोरी के अन्य परिजन जैसे चाचा-चाची या भैया-भाभी गॉर्डियन बनकर इस बारे फैसला ले सकते हैं। उधर पुलिस ने इस मामले को लेकर गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं दुष्कर्म के लिए किशोरी को भेजने वाली उसकी मां को भी एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस पता लगाएगी कि महिला ने इससे पहले अपनी बेटी को पैसे के लिए किसी और के पास भेजा है या नहीं। वहीं रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी युवक से गैंगरेप में उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाएगी।

यह है मामला
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 15 साल की किशोरी व उसके परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उन्हें शक हुआ। रोज उसे उल्टियां आने लगी तो परिवार की महिला सदस्यों को संदेह होने पर उन्होंने प्रेग्नेंसी किट मंगवा कर जांच की। इसके बाद उन्हें पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में गैंगरेप के आरोप लगाए। हैरत की बात तो यह है कि किशोरी ने दुष्कर्म के लिए अपनी मां को जिम्मेदार ठहराया। नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके घर पर एक युवक का आना-जाना था। करीब एक-डेढ़ महीन पहले उसकी मां उसे कॉलोनी के मंदिर पास लेकर गई और कहा कि एक युवक यहां से उसे शादी में ले जाएगा। कुछ देर बाद बाइक पर सवार होकर आया युवक उसे वहां से ले गया, लेकिन शादी में ले जाने के बजाय वह उसे सेक्टर के टूटे-फूटे मकान में ले गया। मकान में तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। जहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चार-पांच घंटे बाद युवक उसे वापस मंदिर के पास छोड़ गया। कमाल की बात तो यह है कि अगली सुबह युवक उसके घर आया और उसकी मां को एक हजार रुपये देकर चला गया। एक अन्य आरोप में भी नाबालिग ने यह कहा है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही चाय बनाने के बहाने एक पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस इस मामले में किशोरी की मां व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed