{"_id":"5be5f24bbdec22693d121b7d","slug":"121541796427-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय कंवारी हत्याकांड में आरोपी दीपक को भेजा न्यायिक हिरासत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजय कंवारी हत्याकांड में आरोपी दीपक को भेजा न्यायिक हिरासत
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय कंवारी हत्याकांड में आरोपी दीपक को भेजा न्यायिक हिरासत
हिसार। पिछले वीरवार को देर रात रेलवे स्टेशन पर हुई गोलीबारी में मृतक अजय कंवारी केस में गिरफ्तार आरोपी उमरा निवासी दीपक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरेेपी दीपक उर्फ दीपू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस गोलीकांड में दीपक भी गोली लगने से घायल को गया था। पुलिस ने उसकी हालत में सुधार होने पर उसको हिरासत में लिया था। इस मामले में दीपक का चाचा संजय फौजी अभी तक फरार है। इसके अलावा दूसरे पक्ष से भी गोलीबारी करने वाला आरोपी सोनू भी फरार है। पुलिस ने इस गोलीबारी कांड में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंवारी के अजय व उमरा के दीपक के बीच पिछले एक साल से रंजीश चल रही थी। उसी को लेकर वीरवार की रात दोनों पक्षों में हिसार रेलवे स्टेशन पर आपसी फायरिंग हो गई। इसमें अजय मारा गया व दीपक गोली लगने से घायल हो गया था।
वर्जन
गिरफ्तार आरोपी दीपक को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, सीआईए थाना प्रभारी