{"_id":"5ad4fbf04f1c1b80028b4ea0","slug":"121523907568-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-ससुर और बहू पर तेज धारदार हथियारों से हमला, हत्या प्रयास का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास-ससुर और बहू पर तेज धारदार हथियारों से हमला, हत्या प्रयास का केस
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अग्रोहा में रविवार को सुबह आठ बजे प्लॉट के विवाद को लेकर शेरसिंह, उसकी पत्नी जयदेवी और पुत्रवधू कांता देवी को तेज धारदार हथियारों से वार कर घायल कर दिया गया। उनको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। अग्रोहा थाना पुलिस ने शेरसिंह के भाई अजीत सिंह औरव महाबीर सिंह समेत कुनबे के आठ लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
अग्रोहा में प्लॉट के विवाद में हुए घायलों को एक वाहन में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। उपचाराधीन कांता देवी ने पुलिस को बयान दिए कि अजीत सिंह, उसकी पत्नी कमला, बेटे रवीश, मीनू पत्नी रवीश, अजीत के बेटे विकास, दीपिका पत्नी विकास, अजीत के भाई महाबीर और सुनीता पत्नी महाबीर एक राय होकर आए और हमको तेज धारदार हथियारों से वार कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि घायल शेरसिंह और नामजद अजीत और महाबीर भाई हैं। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। अग्रोहा थाने के एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि घायल कांता देवी की शिकायत पर नामजद अजीत समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।