फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गली में कार - बाइक की पार्किंग को लेकर दो गुटों में विवाद

गली में कार - बाइक की पार्किंग को लेकर दो गुटों में विवाद

Wed, 14 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गली में कार - बाइक की पार्किंग को लेकर  दो गुटों में विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आजाद नगर की चार नंबर गली में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में सोमवार शाम झगड़ा हो गया था। इसी मामले को लेकर मोहल्ले के प्रमुख लोगों की मंगलवार को आजाद नगर चौकी में पंचायत चल रही थी। इस दौरान पीछे से दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के घर में घुसकर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से कुल्हाड़ी, गंडासी और बिंडों से हमला हुआ। गुटीय संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन संदीप ने बताया कि सोमवार शाम को उसका भतीजा दीपक बाइक पर घर आ रहा था। पड़ोसी विजेंद्र के घर के सामने वाहन खड़ा था। दीपक ने उसे हटाने की बात कही। इसी बात को लेकर दीपक के साथ पड़ोसी झगड़ा करने लगे। तब लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। संदीप का कहना है कि मंगलवार सुबह घर के सदस्य पड़ोसी के घर शिकायत करने गए। इसी दौरान पड़ोसियों ने मेरे भाई मांगेराम के साथ मारपीट की। यह देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों को चौकी में बुलाया। बाद में चौकी में दोनों पक्षों की पंचायत चल रही थी। संदीप का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए और तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में मुझे, भतीजे दीपक, भाभी सुनीता, ताऊ रामकुमार और ताई दयावंती को चोटें आई।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हालत में सिविल अस्पताल पहुंचे। घायल अरमान ने बताया कि दीपक ने विजेंद्र के घर के बाहर खड़ी गाड़ी में बाइक से टक्कर मार दी थी। इस बारे में बात की तो दीपक और उसके परिजनों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। तब मामला शांत हो गया था। दोनों पक्षों को मंगलवार दोपहर को चौकी बुलाया गया था। चौकी में पंचायत चल रही थी और पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में अरमान, रवि और क्रीतिवान को चोटें लगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed