{"_id":"5a72187b4f1c1ba1268b79e3","slug":"121517426811-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल कैशियर से चार लाख रुपये लूटने के दो आरोपी पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल कैशियर से चार लाख रुपये लूटने के दो आरोपी पुलिस रिमांड पर
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सीआईए ने गांव डाबड़ा की हिसार स्पीनिंग मिल के कैशियर राजेश पठानिया से पिस्टल प्वाइंट पर चार लाख रुपये लूटने के आरोपी चंदन नगर के अशोक उर्फ फौजी और दुर्जनपुर के शीशपाल को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। वारदात का मास्टरमाइंड मिल चौकीदार विजय अभी हाथ नहीं लगा है।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वारदात के बाद वे चंडीगढ़ और मुक्तसर में चले गए थे। पुलिस ने घटनास्थल की निशानदेही कराने, दो साथियों के पते जानने व लूटी गई नकदी बरामद करने के लिए उनका रिमांड हासिल किया है। दोनों ने बताया कि हमने चौकीदार विजय से सांठ-गांठ कर वारदात को अंजाम दिया था। विजय के बताने के बाद वे वारदात वाले दिन 8 जनवरी को अलर्ट हो गए थे। कैशियर राजेश पठानिया बाइक पर तोशाम रोड पर चढा़ तो वे पीछा कर आधार अस्पताल से आगे निकलकर पिस्टल प्वाइंट पर नकदी भरा ब्रीफकेस छीनकर कच्चे रास्ते के जरिये कैमरी रोड पर फरार हो गए थे। सदर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
चंदन नगर में पकड़े गए थे दोनों
सीआईए की टीम मंगलवार को बालसमंद रोड पर चंदन नगर में गश्त पर थी। तभी एक गली से चंदन नगर का अशोक उर्फ फौजी और दुर्जनपुर का शीशपाल निकले थे। वे पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगे थे। पुलिस कर्मियों ने उनको कुछ दूरी पर गिरफ्तार किया था।