फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शातिर ठगों ने इनामी पर्ची निकालने का दिया झांसा

शातिर ठगों ने इनामी पर्ची निकालने का दिया झांसा

Sun, 17 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
शातिर ठगों ने इनामी पर्ची निकालने का दिया झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर-13 में मोर्गेज बैंक के रिटायर्ड फील्ड ऑफिसर से चार ठग दिनदहाड़े सोने की अंगूठी और साढ़े चार हजार रुपये की नकदी ठग ले गए। वारदात शुक्रवार सुबह 11 बजे की सेक्टर 13 शॉपिंग कांप्लेक्स एरिया के कोने के पास की है। रिटायर्ड ऑफिसर कृष्ण कुमार ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि वह सुबह 11 बजे पीएफ ऑफिस में जा रहे थे। पैदल जाते वक्त शॉपिंग कांप्लेक्स के कोने के पास एक बाइक सवार मिला। आरोपी ने रास्ता पूछा। इतने में दो लड़के और वहां आ गए और आपस में पर्ची निकालने का गेम खेलने लगे। इनमें से एक युवक ने पहले पांच रुपये की पर्ची निकाली। इसमें उसको 100 रुपये निकले। इसके बाद उसने एक और पर्ची निकाली, जो खाली निकली। फिर उसने तीसरी पर्ची और निकाली। इसमें 1300 रुपये निकले। यह सब पूरा गेम वे कृष्ण के सामने खेलते रहे और जब भी पर्ची निकलती कृष्ण को दिखाकर उसके चेहरे की तरफ फेंकते रहे। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने उससे 500 रुपये मांगे। कृष्ण ने उसे 500 रुपये दे दिए। करीब 15 मिनट तक गेम खेलने के दौरान वह मौके पर खड़ा रहा। उसे पता नहीं अचानक क्या हुआ, आरोपी युवक जो भी चीज मांगते, वह उन्हें बिना विरोध किए देता रहा। उन्होंने कृष्ण की अंगूठी और उनकी जेब से चार हजार रुपये और निकाल लिए। मौका पाकर वे चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। कृष्ण को जब ठगी का अहसास हुआ तो वह ठगा जा चुका था। फिर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर धोखाधड़ी अथवा अमानत मे ख्यानत का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed