{"_id":"5c97d7adbdec22144c192a2b","slug":"11553455021-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरेरा मर्डर मामला : पुलिस के हाथ खाली, सभी आरोपी हुए भूमिगत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरेरा मर्डर मामला : पुलिस के हाथ खाली, सभी आरोपी हुए भूमिगत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरेरा हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
सिवानी मंडी। गुरेरा गांव में होली के दिन लड़ाई-झगड़े के बाद घायल हुए मुकेश की मौत के मामले में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 5 टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास तेज कर रखे हैं, लेकिन समाचार के लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि मृतक के भाई राजेंद्र ने इस संबंध में सिवानी पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके अनुसार उसका छोटा भाई मुकेश कुमार और वह दोनों गांव में अपने घर जा रहे थे। इस दौरान भरत सिंह ने अपने साथियों की मदद से मुकेश का रास्ता रोक लिया और उस पर लाठियों से हमला बोल दिया। राजेंद्र ने भाई पर अचानक हुए हमले के बाद मदद के लिए शोर मचाया तो उसका चचेरा भाई व गांव के अन्य लोग उनकी तरफ दौड़े तो भरत सिंह व उसके साथी मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मुकेश को परिजन उपचार के लिए हिसार ले गए जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या प्रयास के इस मामले को हत्या के रूप में तब्दील कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में गुरेरा के भरत सिंह, सुभाष, जगदीश, संदीप और अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी बलवंत सिंह जस्सू ने बताया कि पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। टीम ने रविवार को गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपियों का पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।