{"_id":"5c97d6abbdec2213e43a4f29","slug":"11553454763-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर साढ़े 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर साढ़े 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर साढ़े 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप, आठ के खिलाफ केस
हिसार। लक्ष्मण दास की शिकायत पर मिलगेट थाना पुलिस ने 23 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में आठ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में 12 क्वार्टर रोड निवासी लक्ष्मण दास ने बताया कि मोहल्ला रामपुरा निवासी विकास बागड़ी, विक्रांत बागड़ी, सुमित्रा बागड़ी, मंजू, नीरू, धर्मपाल और रोहताश व अन्य एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने सभी ने साजिश करके उससे 23 लाख 52 हजार 323 रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसे बताया कि उन्होंने एक सोसायटी बनाई है, जिसमें अच्छा ब्याज दिया जाता है। उन्होंने झांसे में लेकर उसके तथा उसके रिश्तेदारों के खाते खोलकर 23 लाख 52 हजार 323 रुपये की धोखाधड़ी की। अब वे पैसे देने इनकार कर रहे हैं और धमकी देते हैं। जांचकर्ता एसआई दयानंद के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 467, 468, 471, 323, 506, 120बी के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।