{"_id":"5b313c774f1c1bb36e8b9ca8","slug":"11529953399-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के दो दिन बाद घर से 1.70 लाख चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी के दो दिन बाद घर से 1.70 लाख चोरी
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गांव मिरकां में बेटी की शादी के दो दिन अलमारी का ताला तोड़कर घर से 1 लाख 70 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में रोडवेज विभाग में कंडक्टर के पद पर तैनात वेदप्रकाश ने बताया कि 21 जून को उनकी बेटी रितू की शादी थी।
शादी में कन्यादान तथा शगुन में मिले रुपयों को उन्होंने बैग में डालकर दीवार में बनी अलमारी में रख दिये थे। अगले दिन वह इन रुपयों से हलवाई, टेंट वाले का हिसाब करने वाले थे। 23 जून को उनके सभी सगे संबंधी अपने घर चले गए। उनके जाने के बाद घर में सिर्फ वह चार लोग बचे थे। शादी में हुई थकान के कारण सुबह उनको लेट से जाग आई। जब सुबह उठकर उन्होंने देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखा रुपयों से भरा बैग गायब मिला। घर में हुई चोरी के बारे में उन्होंने सब पड़ोसियों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नही चला। पुलिस को घर में हुई चोरी के बारे मेें शिकायत दी। जांच अधिकारी कुलबीर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके चोर की तलाश शुरू कर दी है।