{"_id":"5a74c8b84f1c1b90268b7fdf","slug":"11517603000-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के क्वार्टर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल के क्वार्टर में चोरी
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार।
दिल्ली रोड स्थित सेंट्रल जेल वन की आवासीय कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने एक वार्डर दंपति के क्वार्टर से 1.45 लाख रुपये चुरा लिए, जबकि अगले भाग के मेन गेट पर नाका लगा है। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वार्डर कुलदीप सिंह को जेल की आवासीय कॉलोनी का क्वार्टर नंबर दो अलॉट है। उनकी पत्नी बबली भी जेल में वार्डर है। बताया जाता है कि दंपति ने 12 जनवरी को क्वार्टर की अलमारी में डेढ़ लाख रुपये रखे थे। दंपति के पास कुछ पहले की नकदी थी और कुछ सैलरी के रुपये थे। किसी ने 30 हजार रुपये उधार दिए लौटाए थे। जरूरत पड़ने पर पांच हजार रुपये निकाल लिए थे। कुलदीप ने 30 जनवरी को पत्नी बबली को अलमारी से 50 हजार रुपये निकालने के लिए कहा तो उन्होंने ताला खोला। उन्होंने अंदर दराज में हाथ मारा तो वह दंग रह गई। दराज से 1.45 लाख रुपये गायब थे। बाद में इसकी शिकायत पीएलए चौकी में दी गई। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चाबी रखने के स्थान का पता था आरोपी को
दंपति ने 12 जनवरी को नकदी अलमारी में रखी थी और चोरी का पता 30 जनवरी को लगा। दंपति का 11 साल का बेटा कृष प्राइवेट स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। दिन में कृष स्कूल और दंपति क्वार्टर को ताला लगाकर ड्यूटी पर जाता है। दंपति चाबी को बाहर आरओ के पास छुपाकर जाता रहा है, ताकि पीछे से उनका बेटा स्कूल से आए तो वह चाबी उठाकर ताला खोल ले। चोर को वहां चाबी रखने की भनक थी। चोर ने चाबी उठाकर ताला खोलकर वारदात को अंजाम दिया। फिर चाबी वापस रख दी। अलमारी की चाबी कपड़ों के पास ज्यों की त्यों रखी थी। अलमारी का ताला खोला गया। वारदात करने वाला कोई भेदी ही लगता है।
विज्ञापन
पहले चोरी हो चुकी चेन
दंपति के क्वार्टर से पहले इसी अंदाज में सोने की करीब तीन तोले की एक चेन चोरी हो चुकी है। उन्होंने सितंबर महीने में अलमारी में जेवर रखे थे। उन्होंने 12 नवंबर को जेवर संभाले थे। बाकी जेवर थे, मगर सोने की चेन गायब थी। इसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये थी।