{"_id":"5a1329504f1c1bca678bca0d","slug":"11511205200-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन के आगे कूदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन के आगे कूदा
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मात्रश्याम के 28 वर्षीय सतीश कुमार ने रविवार शाम हिसार-आदमपुर रेल मार्ग पर गांव जाखोद खेड़ा के पास ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा है। रेलवे थाना पुलिस ने बाप-बेटा समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
परिजनों ने बताया कि सतीश कुमार शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता था। डेढ़ महीने पहले गांव पातन से 22 साल की एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों का कहना है कि बाद में युवती मिली तो उसने कोर्ट में बयान दर्ज कराकर मर्जी से जाने की बात कही थी। इससे सतीश को राहत मिली थी और उसे छोड़ दिया गया था। परिजनों का कहना है कि उसके बाद सतीश यहां गीता कॉलोनी में अपनी ससुराल में रहने लगा था। लेकिन लड़की के परिजन उसे तभी से मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते आ रहे थे। जिससे भयभीत होकर उसने जीवन लीला समाप्त कर ली। रेलवे थाना के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को सिविल अस्पताल में किया गया।
...........................
सुसाइड नोट में दो लोगों के नाम लिखे
परिजनों ने बताया कि रेलवे थाना पुलिस ने मृतक सतीश कुमार के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। परिजनों का कहना है कि सुसाइड नोट में सुभाष और राजेंद्र नाम लिखे हैं। उसने मौत के लिए उन दोनों को जिम्मेवार ठहराया है। परिजनों का कहना है कि इनमें एक लड़की का मामा व दूसरा पिता है। इसके अलावा लड़की के भाई विनोद को भी जिम्मेवार बताया है। वे सतीश को दुष्कर्म का झूठा केस बनाने की धमकी देकर पैसे मांगते थे और फोन पर जान से मारने की धमकी देते थे। जिसके चलते सतीश भयभीत था और उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
...............................
आत्महत्या के लिए मजबूर का केस दर्ज : एसएचओ
रेलवे थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया है कि मात्रश्याम के युवक की मौत के संबंध में पातन के राजेंद्र, उसके बेटे विनोद और साले सुुभाष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
झूठे केस में फंसाने की धमकियों से तंग होकर किया सुसाइड
- मृतक के परिजन बोले, पातन से लापता युवती ने बयान देकर कहा था मर्जी से गई थी
- युवती के परिजन सतीश को फिर भी कर रहे थे तंग, सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन के आगे कूदा