फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निगम की बिल्डिंग ब्रांच की ढील, आम लोगों ने शिकायत की तब जागे

निगम की बिल्डिंग ब्रांच की ढील, आम लोगों ने शिकायत की तब जागे

Thu, 02 Nov 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
निगम की बिल्डिंग ब्रांच की ढील, आम लोगों ने शिकायत की तब जागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पूजा मार्केट के सामने पिछले सप्ताह तीन मंजिला इमारत को नगर निगम ने सील किया था, अब उस पर एक सप्ताह में चौथी मंजिल भी बनकर तैयार हो गई। बिल्डिंग मालिकों ने सील तोड़कर धड़ल्ले से निर्माण कर लिया। मामले की जानकारी किसी ने नगर निगम को दी तब निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और कमिश्नर को रिपोर्ट की।
कमिश्नर ने दिए एफआईआर के आदेश
नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने कमिश्नर अशोक बंसल को रिपोर्ट दी है। कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सील तोड़ने वालों पर केस दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में निगम अधिकारियों को सील तोड़ते हुए की वीडियो बनाकर भेजी है।
विज्ञापन

आज तक नहीं हुई किसी पर कार्रवाई
हालांकि सील तोड़ने का यह पहला मामला नहीं है। इस तरह से निगम ने कई बिल्डिंग सील की थीं। इनकी मकान मालिकों द्वारा सील तोड़ दी गई। अधिकारी एक बार दबाव बनाने के लिए हल्ला मचाते हैं, लेकिन इसके बाद उनका कुछ नहीं बिगड़ता। वे कानून और निगम दोनों को ठेंगा दिखा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी टीम मौके पर गई थी। चौथी मंजिला इमारत पर छत लगा ली है। सील तोड़कर ही यह कार्य किया गया है। कमिश्नर साहब को रिपोर्ट कर दी थी। उन्होंने एफआईआर करवाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही पुलिस को शिकायत दी जाएगी। -सुनील लांबा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed