फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फोन चलाने का लालच दे सात वर्षीय भतीजी से की अश्लील हरकतें

फोन चलाने का लालच दे सात वर्षीय भतीजी से की अश्लील हरकतें

Mon, 15 Apr 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोन चलाने का लालच दे सात वर्षीय भतीजी से की अश्लील हरकतें
हिसार। जिले के एक गांव में 30 वर्षीय युवक ने साल साल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को फोन चलाने का लालच दिया और घर ले गया। आरोपी युवक ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की और फिर उसे घर बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बच्ची ने बताया कि वह दूसरी कक्षा में पढ़ती है। सात अप्रैल को पिता जी काम से बाहर गए हुए थे और उसकी मां चूड़ी पहनने गई हुई थी। घर पर वह अकेली थी। रिश्ते में उसका चाचा लगने वाला आरोपी नरेश उसके घर आया और उसे फोन चलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। वहां पर उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। वह रोने लगी तो आरोपी ने उसे धमकाया। कुछ देर बाद उसने धमकी दी कि अगर यह बात तुमने अपने माता-पिता को बताई तो तुम्हारे पिता को मार देगा। इसके चलते बच्ची डर गई और उसने किसी को नहीं बताया, लेकिन 13 अप्रैल को उसने वारदात के बारे में अपनी मां को बताया। जांचकर्ता एएसआई दर्शना रानी के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए(1), 506 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। वारदात सात अप्रैल की है, जिस दिन दूसरा नवरात्र था। आरोपी ने नाते में भतीजी लगने वाली मात्र सात वर्षीय कन्या के साथ अश्लील हरकतें कर रिश्तों को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed