फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   महिला थाना प्रभारी के नाम पर दी 70 हजार की रिश्वत के साथ चालक सुरेंद्र रंगे हाथ गिरफ्तार

महिला थाना प्रभारी के नाम पर दी 70 हजार की रिश्वत के साथ चालक सुरेंद्र रंगे हाथ गिरफ्तार

Sun, 29 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी के नाम पर दी 70 हजार की रिश्वत के साथ चालक सुरेंद्र रंगे हाथ गिरफ्तार
फोटो 50 व 51
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी के नाम पर ली 70 हजार की रिश्वत, चालक रंगे हाथ गिरफ्तार
होटल संचालक से रेप का केस रफा-दफा करने के नाम पर मांगे थे तीन लाख रुपये, बाद में 70 हजार में सौदा तय हुआ
-मामले में डील कराने वाला होटल संचालक भी गिरफ्तार,
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
विजिलेंस पुलिस ने महिला थाना प्रभारी के चालक ईएचसी सुरेंद्र सिंह को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम देने वाले होटल मैनेजर ने कहा कि रेप केस को रफा-दफा करने के लिए यह रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की रकम महिला थाना प्रभारी को दी जानी थी। विजिलेंस ने महिला थाना प्रभारी सरोज बाला के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। इस मामले में रुपयों की मध्यस्थता करने वाले होटल संचालक राजेश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। आरोपियों को रविवार अदालत में पेश किया जाएगा।
डाबड़ा चौक स्थित एक होटल मैनेजर से महिला थाने में रेप की शिकायत को रफा-दफा करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। महिला थाना प्रभारी सरोज के लिए उसके चालक ईएचसी सुरेंद्र को 70 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। टीम ने मध्यस्थता करने वाले एक होटल मालिक योगेश को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

होटल मैनेजर राजेश ने विजिलेंस पुलिस को शिकायत दी कि 26 अप्रैल को एक युवती ने महिला थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी। इसके बाद महिला थाना प्रभारी सरोज ने थाने में बुलाया। राजेश ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी सरोज ने तीन लाख रुपये में मामला रफा-दफा करने की बात कही। इसके बाद राजेश ने अपने दूसरे होटल मालिक योगेश को मामले की जानकारी दी। योगेश ने कहा कि महिला थाना प्रभारी की गाड़ी का चालक ईएचसी सुरेंद्र मेरे गांव का है। मैं बात कर पैसे कम करा दूंगा। योगेश ने ईएचसी सुरेंद्र से बात कर 70 हजार रुपये में डील कर ली। ईएचसी सुरेंद्र ने कहा कि वह 70 हजार रुपये ले आओ। एसएचओ को पैसे देने के बाद शिकायत आपके सामने ही फाड़ देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो-दो हजार के 35 नोट बरामद
शिकायत के आधार पर विजिलेंस डीएसपी शरीफ सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इसमें एसआई धर्मबीर दहिया, एएसआई मनमोहन सिंह, एचसी विजय सिंह को शामिल किया गया। शिकायतकर्ता राजेश को दो-दो हजार के 35 नोट पाउडर लगे दिए। तहसीलदार विनय चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता राजेश पैसे लेकर महिला थाने के बाहर पहुंचा। ईएचसी सुरेंद्र ने राजेश से 70 हजार रुपये ले लिए। इसी दौरान विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तहसीलदार की मौजूदगी में हाथ धुलवाए तो पुलिसकर्मी के हाथ लाल हो गए।


वर्जन
मैंने किसी से कोई बात नहीं की थी। यह पूरी तरह से झूठे आरोप हैं। मुझे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों को पूरी सच्चाई से अवगत करा दूंगी। इससे अधिक कुछ नहीं कहना।
-सरोज बाला, महिला थाना प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed