फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मेलाग्राउंड सेक्टर में कांट्रेक्टर के घर चोरी

मेलाग्राउंड सेक्टर में कांट्रेक्टर के घर चोरी

Thu, 01 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मेलाग्राउंड सेक्टर में कांट्रेक्टर के घर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मेला ग्राउंड सेक्टर में चोरों ने एक कांट्रेक्टर के घर से गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त कांट्रेक्टर का परिवार बेटे की शादी के लिए बाजार में खरीददारी करने के गया था। चोरों ने दिन दहाड़े कोठी में पीछे दीवार फांदकर एंट्री की और स्टोर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने अलमारी से 2 लाख 40 हजार रुपये कैश भी चुरा लिया। परिवार जब घर लौटा तो उन्हें मामले का पता चला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से जरूरी सबूत एकत्रित किए हैं।
कांट्रेक्टर गोपीराम ने बताया कि उनके बड़े बेटे की 21 फरवरी को शादी है। दोपहर को वे अपने छोटे बेटे को साथ लेकर बाजार में खरीददारी करने के चले गए। ढाई बजे वे घर से निकले और खरीददारी कर साढ़े चार बजे वापस लौटे। जब वे घर लौटे तो स्टोर व अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने दुल्हन के लिए खरीदे गए गहने जिनमें 3 सोने की अंगूठी, डेढ़ तोले सोने की चेन, आधा तोला सोने की एक तबीजी, 1 तोला सोने के झुमके, आधा तोला सोने के कुंडल व ढाई सौ ग्राम चांदी के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन

सीसीटीवी में नहीं लगा चोरों का सुराग
कोठी नंबर 238 में रहने वाले गोपी राम ने बताया कि सेक्टर की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी विनोद तोसावड़ के साथ मिलकर उन्होंने सीसीटीवी खंगाले हैं। मगर सीसीटीवी में जो रिकॉर्डिंग है उसमें से चोरों को पहचाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आसपास के एरिया में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलगेट चौकी के सामने भी हुई थी चोरी, आज तक नहीं सुलझी
आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी विनोद तोसावड़ ने कहा कि सेक्टर में चोरी होना नई बात नहीं है। यहां रहने वाले खुद को सेफ नहीं समझते। क्योंकि जब चौकी के सामने बनी तोसावड़ ज्वैलरी शॉप में चोरी हो सकती है तो सेक्टर के मध्यम में बनी कोठी में चोरी होना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस का अपराधियों पर जरा भी खौफ नहीं है।

शादी के लिए खरीददारी करने गया था परिवार, पीछे से गहने और नकदी ले उड़े चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed