फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कुलदीप मर्डर मामले में डीएसपी के नेतृत्व में 4 जांच टीमें गठित---

कुलदीप मर्डर मामले में डीएसपी के नेतृत्व में 4 जांच टीमें गठित---

Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप मर्डर मामले में डीएसपी के नेतृत्व में 4 जांच टीमें गठित---
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी आदमपुर (हिसार)। गांव सीसवाल में मंगलवार देर रात हुुए मर्डर केस में वालीबॉल खिलाड़ी कुलदीप को नौ एमएम पिस्टल से चार गोलियां मारी गई थीं। कुलदीप को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। एक गोली सिर में आरपार हो गई। दो गोलियां छाती में फंसी हुई मिली हैं। एक गोली टांग पर मारी थी। पुलिस के अनुसार वारदात को प्रोफेशनल किलर ने अंजाम दिया है। ब्लाइंड मर्डर में पुलिस ने डीएसपी मोहम्मद जमाल के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया है।
बुधवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में कुलदीप के शव का पोस्टमार्टम किया गया। छाती में दो गोलियां फंसी हुई थीं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को दिए बयान में सीसवाल निवासी महाबीर ने बताया कि उनका बेटा कुलदीप राजमिस्त्री का काम करता था। कुलदीप शाम को गांव के हनुमान मंदिर के पास वालीबॉल खेलने जाता था। मंगलवार शाम को 7-8 बजे के करीब वह घर से बाइक लेकर वालीबॉल खेलने के लिए गया था। पिता ने बताया कि करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान तीन युवक उसके घर के सामने से गुजरे। वह उसके मकान से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रुकवाया। उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। मौके से तीन गोलियां चलने की आवाज आई। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर गया तो उन्होंने गिरने के बाद भी युवक को दो गोलियां मारी और भाग गए। बाद में जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि वह उसका लड़का कुलदीप था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही कुुलदीप ने दम तोड़ दिया। महाबीर के बयान पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 302, 34 और ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महाबीर ने बताया कि कुलदीप की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। कुलदीप का अभी कोई बच्चा नहीं था। उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डीएसपी मोहम्मद जमाल के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया हैं। टीम में आदमपुर पुलिस के अलावा सीआईए टीम, स्पेशल स्टाफ की टीम व खुद डीएसपी जमाल खान की टीम शामिल हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या के हर तरह के एंगल को देख रही है। सभी टीमें अपने अपने प्रयास कर रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed