{"_id":"580faae94f1c1b944ebc2c3a","slug":"cricket-staydiam-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बन सकेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बन सकेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहरलाल की हिसार में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की घोषणा पूरी नहीं हो सकेगी। जमीन के चलते इस घोषणा को मंजूर नहीं किया जा सका। करीब छह महीने पहले सीएम मनोहरलाल ने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में आयोजित रैली में कहा था कि अगर फिजिबल हुआ तो हिसार में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनेगा।
डीसी निखिल गजराज ने मंगलवार को सीएम घोषणाओं को लेकर रिव्यू किया, जिसमें बताया कि जिले में अब तक 95 घोषणा की गई हैं। हिसार में 8 अप्रैल को आयोजित रैली में सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की मांग रखी थी। सीएम मनोहरलाल ने कहा था कि अगर फिजिबल हुआ तो यहां इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाएंगे। करीब छह महीने बाद इसे फिजिबल नहीं पाया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए जिस तरह की सुविधाएं, कनेक्टिविटी, जमीन चाहिए उसको लेकर दिक्कतें हैं। इस कारण फिलहाल इसे रोक दिया गया है। सीएम की 70 घोषणाएं अब तक पेंडिंग हैं। कुल 6 घोषणा पूरी हो सकी हैं। 12 घोषणाओं पर काम चल रहा है। पुठ्ठी समैण में डिलवरी हट, नारनौंद, नलवा, हांसी के लिए दस दस करोड़ का बजट, हिसार निगम के लिए छह करोड़, एंटी रैबीज कार्यक्रम, काबरेल गोशाला का रास्ता पक्का करने, संत कबीर सोसायटी को 21 लाख रुपये देने की घोषणा पूरी हो चुकी है।
अधिकारियों को शोकॉज नोटिस
डीसी ने मंगलवार को सीएम विंडो को लेकर मीटिंग ली, जिसमें कई विभागों की शिकायत ओवरड्यू थी। इसमें पंचायत विकास विभाग की सबसे अधिक शिकायत ओवरड्यू थी। नारनौंद के बीडीपीओ की खूब क्लास लगी। डीसी ने कहा कि सीएम विंडो को लेकर किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी। जिस अधिकारी की दस से अधिक सीएम विंडो शिकायत ओवरड्यू होंगी उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा।