{"_id":"573cd0ec4f1c1ba957ac6eac","slug":"cow-sanctuary-in-hisar-hindi-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में फ्री में मिलेगी गौ अभ्यारण्य की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में फ्री में मिलेगी गौ अभ्यारण्य की जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 19 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
हिसार में फ्री में मिलेगी गौ अभ्यारण्य की जमीन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लिए अच्छी खबर है। सीएम व कृषि मंत्री के साथ सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के साथ हुई अनौपचारिक मीटिंग में गौ अभ्यारण्य को लेकर फ्री में जमीन मिलने की बात पर सहमति बन गई है। नगर निगम को 50 एकड़ जीएलएफ से जमीन बिना कोई कीमत चुकाए मिल जाएगी।
विज्ञापन
इस जमीन के मिलने के बाद शहर को लावारिस पशु मुक्त बनाया जा सकेगा। इन पशुओं को पकड़कर नगर निगम गौ अभ्यारण्य में शिफ्ट कर देगा।
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सीएम मनोहरलाल खट्टर व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के साथ उनकी अनौपचारिक मीटिंग हुई। मीटिंग में सीएम व मंत्री ने हिसार नगर निगम को फ्री में जमीन दिलवाए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर निगम की फाइल चली हुई है मगर संबंधित विभाग जमीन ट्रांसफर करने पर ऑब्जेक्शन लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि कृषि मंत्री ने संबंधित विभाग को फोन कर फाइल निकालने के लिए भी कहा है। अब जल्द ही इस दिशा में अच्छे प्रयास सामने आएंगे।
इस संबंध में वीरवार को डीसी और सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता की मीटिंग होगी। गौ अभ्यारण्य का मुद्दा इसमें अहम होगा। इसके अलावा नगर निगम की डेवलेपमेंट अपडेट भी ली जाएगी। किस अभियंता के वार्ड में कितने काम हुए। किसके कितने अधूरे हैं किसके कितने पूरे हैं इस संबंध में रिव्यू किया जाएगा।
विज्ञापन
जानिए अभी तक कहां पहुंचे गौ अभ्यारण्य के मामले में
इस मामले में नगर निगम को जीएलएफ से (गवर्नमेंट लाइव स्टॉक) से 50 एकड़ जमीन ढंढूर के देने बारे मंजूरी मिल गई थी। जीएलएफ ने करीब 22 करोड़ रुपये में देने के लिए सहमति दी। करीब 44 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से इसकी कीमत लगाई थी।
नगर निगम ने सरकार को फ्री में यह जमीन देने के लिए लिखा था। निगम अधिकारियों ने लिखा था कि निगम के पास इतना बजट नहीं है कि यह जमीन 22 करोड़ रुपये देकर खरीदी जाए। इस पर अनौपचारिक मीटिंग में सीएम व कृषि मंत्री ने फ्री में देने की सहमति दे दी।
सीएम व कृषि मंत्री से मेरी अनौपचारिक मीटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने नगर निगम को फ्री में गौ अभ्यारण्य के लिए 50 एकड़ देने की बात कही है। कृषि मंत्री ने संबंधित विभाग को फोन कर इस संबंध में तुरंत प्रभाव वे औपचारिकताएं पूरी करने के आदेश दिए हैं।
- डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस