फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cow protection and promotion law will become more effective in the state: Dalal

प्रदेश में गो संरक्षण एवं संवर्धन कानून और प्रभावी बनेगा : दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cow protection and promotion law will become more effective in the state: Dalal
सिवानी मंडी। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश में गो संरक्षण एवं संवर्धन कानून और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के लिए गोशालाओं में गोमूत्र और गोबर से खाद व दवाई बनाई जाएगी, जिससे गोशालाओं की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों व गरीबों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार द्वारा किसानों के कल्याणार्थ कई योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को परंपरागत खेती की बजाय बागवानी, पशुपालन, मछलीपालन को भी अपनाना चाहिए ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। इसके लिए सरकार किसानों को सब्सिडी देकर मदद कर रही है। वह अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोहारू हलके के गांव खेड़ा की गोशाला में आयोजित कार्यक्रम के अलावा ढाणी बल्हारा, ढाणी धिरजा, ढाणी हुणात, ढाणी दयाचंद, धुलकोट, रुपाणा, गैंडावास, बख्तावरपुरा, मोहिला गांव का दौरा कर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने खेड़ा गोशाला के लिए 15 लाख रुपये अनुदान के तौर पर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जाएगा और इसके लिए गाय के गोबर से खाद बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के पानी के लिए किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। दलाल ने कहा कि किसानों की आय व रोजगार बढ़ाने के लिए जिला के गांव गोकुलपुरा में 63 एकड़ में कृषि विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर, पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बहल में लुवास का बड़ा पशु चिकित्सा संस्थान स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिवानी में 25 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाला पशु मेला भव्य और आकर्षक होगा। उन्होंने कहा कि मेले में शामिल होने के लिए गांवों में बसें भेजी जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र मंडोली, राजीव श्योराण, भागीरथ जांगड़ा, दीपक पोपली, अमित लोहिया, राजू मेहता, रामस्वरूप वर्मा, प्रदीप पिलानिया, वीरेंद्र लांबा, महामंत्री सुनील, चेयरमैन सुरेश खटक, लालसिंह बड़वा, रमेश पोपली, जेपी दुबे, कृष्ण हेतमपुरिया, संजय राहड़, परविंद्र, सुभाष, उमेद मतानी, मास्टर बलदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed