फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Covid-19 lab will be ready this week

कोविड-19 लैब इस सप्ताह होगी तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 lab will be ready this week
हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर की आशंका के चलते व्यवस्था बनाने में जुटा है। अब स्वास्थ्य विभाग खुद की कोविड-19 लैब इस सप्ताह तक तैयार कर लेगा। शुरू में लैब में प्रतिदिन की सैंपल जांच क्षमता एक हजार सैंपल की होगी। हालांकि, लैब में सैंपल रखने के लिए दो डीप फ्रीजर आ चुके है। सैंपल जांच के लिए मशीन भी जल्द आने वाली है।
विज्ञापन

जब कोरोना की पहली व दूसरी लहर में सैंपल जांच का दबाव बढ़ तो विभाग ने दूसरी लहर में खुद की कोविड-19 लैब खोलने का फैसला लिया। लैब सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में बनाई जा रही है। उन दिनों विभाग को तीन से चार दिनों रिपोर्ट नहीं मिलती थी, जिससे मरीजों की जल्द पहचान नहीं हो पाती थी। इससे उनका संपर्क बढ़ता और संक्रमण भी अधिक फैला। खुद की लैब होने से रिपोर्ट भी समय पर मिलेगी। अगर सैंपलिंग का दबाव बढ़ा तो क्षमता बढ़ाई जा सकेगी। वहीं एनआरसीई ने काफी समय पहले ही कोविड सैंपल जांच करना बंद कर दिया है। अब केवल अग्रोहा की माइक्रोबॉयोलोजी लैब में ही सैंपल जांच होती है। वहां पर हिसार के अलावा फतेहाबाद, सिरसा सहित अन्य जिलों से भी सैंपल आते है। ऐसे में काम का दबाव अधिक हो जाता है।
विज्ञापन

विभाग का खुद का स्टाफ है
विभाग के पास लैब के लिए स्टाफ की व्यवस्था है। जो स्टाफ पहले एनआरसीई में सैंपल जांच के लिए लगाया गया था। वहीं स्टाफ इस कोविड-19 लैब में लगाया जाएगा।
लैब इस सप्ताह में बनकर तैयारी हो जाएगी
मैंने शनिवार को लैब का दौरा किया था। लैब इस सप्ताह में बनकर तैयारी हो जाएगी। हमारे पास डीप फ्रीजर पहले से ही आए हुए है और मशीन भी जल्द आने वाली है।
- डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed