{"_id":"60a561288ebc3e139c347909","slug":"covid-19-hisar-news-rtk609197346","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी बर्थडे: नन्हे कोरोना वॉरियर ने पहला जन्मदिन, जन्म के दो दिन बाद हो गया था पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी बर्थडे: नन्हे कोरोना वॉरियर ने पहला जन्मदिन, जन्म के दो दिन बाद हो गया था पॉजिटिव
Thu, 20 May 2021 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:34 AM IST
सार
पिछले साल लॉकडाउन में पैदा हुए राजदीप को दो दिन बाद ही कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
अपने दादा दादी के साथ राजदीप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के सेक्टर 13 के रहने वाले एक साल के कोरोना योद्धा राजदीप सोनी ने परिवार के साथ अपना पहला जन्मदिन मनाया। पिछले वर्ष लॉकडाउन में 19 मई को राजदीप का जन्म हुआ था। जन्म लेने के दो दिन बाद ही राजदीप अपनी मां के साथ कोरोना पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन
राजदीप के दादा जिला आयुष ऑफिसर डॉ. महेंद्र सोनी ने बताया कि उस समय उनकी पुत्रवधू राजबाला शहर के डाबड़ा चौक स्थित निजी अस्पताल में दाखिल थी। वहीं पर उसकी डिलीवरी हुई थी। उस दौरान अस्पताल में एक मरीज पॉजिटिव मिला था। उसके संपर्क से हमारा पूरा परिवार संक्रमित मिला था। मगर हमें खुशी है कि सभी सदस्य कोरोना को हरा पाए।
विज्ञापन
19 मई को हमने राजदीप का पहला जन्मदिन मनाया है। डॉ. महेंद्र सोनी ने कहा कि कोरोना को लेकर हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। हमारा परिवार पूरी सावधानी बरत रहा है। सभी लोगों को हम कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंस का संदेश देना चाहेंगे।
विज्ञापन