फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Covers were placed on the drains an hour after the news was published in Amar Ujala

Hisar News: अमर उजाला में खबर छपने के घंटे बाद नाले पर रखे ढक्कन

Tue, 08 Apr 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 08 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Covers were placed on the drains an hour after the news was published in Amar Ujala
सिवानी मंडी। सिवानी के वार्ड नंबर-2 एवं 3 के क्षेत्रवासियों को सोमवार को खुले नालों की समस्या से निजात मिली। नगर पालिका के सचिव सुनील कौशिक व वार्ड पार्षद संजय राणा एक्शन में दिखाए दिए, जिसके बाद दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और खुले नालों पर ढक्कन रखवाए। बीते दिन अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर खुले नाले का मुद्दा उठाया था। खबर प्रकाशित होने के 5 घंटे बाद ही उपरोक्त दोनों अधिकारी हरकत में आ गए थे। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वार्ड नंबर 3 के पार्षद संजय राणा ने कहा कि मुझे पहले से जानकारी थी और मैंने हालात का निरीक्षण भी किया था। तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश दिए और काम शुरू करवाया। स्थानीय निवासी सुरेंद्र पंसारी, सतीश कुमार, कमला रानी, चेतन कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि वे लंबे समय से इस समस्या से परेशान थे। अब जाकर उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन

सचिव ने कहा आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि
नगर पालिका सचिव सुनील कौशिक ने कहा कि खुले नालों से हादसे हो रहे थे यह चिंता का विषय था। हमने तुरंत कार्रवाई की। हमारी प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed