{"_id":"60a026698ebc3ecc2b6c00df","slug":"covaccine-hisar-news-rtk608656561","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत ः 1371 ठीक होकर लौटे घर, पर 22 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत ः 1371 ठीक होकर लौटे घर, पर 22 मौतें
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच शनिवार को राहत देने वाली खबर ये है कि जिले में मिले 773 नए संक्रमितों के मुकाबले 1371 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिसकी वजह से जिले का रिकवरी रेट 80 प्रतिशत पर पहुंचा। बीती 27 अप्रैल को 742 केस मिले थे, उसके बाद आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था। हालांकि चिंता की बात ये है कि मृत्यु दर में गिरावट नहीं आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 22 मरीज जिंदगी की जंग हार गए। इनको मिलाकर अब तक कोरोना से 707 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले जिले में 1 दिन में सबसे अधिक 25 मौत हो चुकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण और शहरी इलाकों में सभी सीएचसी-पीएचसी पर फील्ड टीमों की सैंपलिंग के रोस्टर बना दिए गए हैं। इसी शेड्यूल से विभाग की यह फील्ड टीमें हर जगह प्रत्येक गांव में जाकर लोगों के सैंपल लेगी। इसी के साथ लोगों को महामारी के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को अभी तक एलटी नहीं मिले हैं, ताकि सैंपलिंग को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जा सके। इसके लिए विभाग ने काफी दिनों से जिला प्रशासन से मांग की हुई है।
8110 सक्रिय मरीज
फिलहाल जिले में 8110 सक्रिय मरीज हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों 46224 हो गया है। अब तक 37405 लोग कोरोना की जंग जीत का घर लौट चुके हैं। इस समय ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 80.92 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
गंभीर हालत के चलते 20 मरीज वेंटिलेटर पर थे
विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से मरने वालों में तीन युवा, 10 महिलाएं और बाकी बुजुर्ग शामिल है। इनमें से 9 मृतक मरीज ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले थे। 13 शहरी क्षेत्र से है। इनमें से 20 मृतक गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर उपचाराधीन थे।