फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Counseling started for admission in B.Tech Hindi

बीटेक हिंदी में दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Counseling started for admission in B.Tech Hindi
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में पहली बार हिंदी में शुरू किए गए चार बीटेक इंजीनियरिंग कोर्सेज में 120 सीटों पर सोमवार को काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग कमेटी से डॉ. पुनित ने बताया कि जीजेयू में बीटेक के चार नए कोर्स हिंदी में शुरू किए गए हैं। इन कोर्स में 30-30 सीटें विश्वविद्यालय को मिली हैं। कोर्स में अभी दाखिले के लिए काउंसिलिंग जारी है। काउंसिलिंग का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन कोर्स के लिए शिक्षकों संबंधी जानकारी और हिंदी विषय की बीटेक के बारे में किताबों की जानकारी नहीं मिली हैं। इसके साथ ही गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को हाल ही में पहले नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में बीटेक की पढ़ाई हिंदी भाषा में कराने के लिए हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालय को मान्यता दी है। जिनमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को सबसे अधिक 4 कोर्स में सीटें दी गई हैं।
विज्ञापन

इन विश्वविद्यालयों को दी थी मान्यता
हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालय जिनमें सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी वाईएमसीए विश्वविद्यालय और गुरु जंभेश्वर विज्ञान विश्वविद्यालय को मान्यता दी हैं। इन सभी विश्वविद्यालयों में बीटेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी भाषा में करवाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजेयू को मिली यह कोर्स और सीटें
गुरु जंभेशवर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 30-30 सीटों की मान्यता मिली है। जबकि दीनबंधू छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और दीनबंधू छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा में 30-30 सीटों की मान्यता दी है। फरीदाबाद की जगदीश चंद्र बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 30 सीटों की मान्यता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed