फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Councilors put the problems of the wards before the SDM, Deputy Chief Bansal said that he will play instruments to wake up the officials of the Public Health Department.

Hisar News: पार्षदों ने एसडीएम के समक्ष रखी वार्डों की समस्याएं, उपप्रधान बंसल बोले जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जगाने के लिए बजाएंगे बाजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Councilors put the problems of the wards before the SDM, Deputy Chief Bansal said that he will play instruments to wake up the officials of the Public Health Department.
 नगर पार्षदों व नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम मोहित महराणा।
हांसी। एसडीएम मोहित महराणा ने पिछली बैठक में नहीं पहुंच पाए नगर पार्षदों व नगर परिषद के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। एसडीएम ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि वह जल्दी ही सभी वार्डों में दौरा कर समस्या जानेंगे व उनका हल करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में उपप्रधान अनिल बंसल ने वार्डों की समस्या रखी। बंसल ने कहा कि कचरा कलेक्शन के लिए नगर परिषद के टिप्पर कंडम हो रहे हैं। टिप्परों को बार-बार रिपेयर करवाना पड़ रहा है। जिसमें काफी पैसा खर्च हो रहा है। इसके लिए उन्होंने टाटा एस के टिप्पर लेने की सलाह दी। वहीं उन्होंने बैठक में कहा कि शहर में 50 से ज्यादा मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं, इसके लिए बस 15 ढक्कन ही विभाग ने दिए हैं। उन्होंने सीवरेज से जुड़ीं अन्य कई समस्याएं बैठक में रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह विभाग के कार्यालय में ढोल बजाकर अधिकारियों को जगाने का काम करेंगे। वहीं बैठक में पार्षद कृष्ण सैनी ने वार्ड 25 में सीवरेज की समस्या बताई। साथ ही खरड़ रोड स्थित स्वर्ग आश्रम की बिजली के तारों को ऊंचा उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि तारें नीची होने के कारण शव को कंधे से नीचे उतारना पड़ता है। पार्षद धर्मवीर मजोका ने बूस्टिंग स्टेशन में जमी गाद को साफ करवाने के लिए कहा। पार्षद दीपक मुंजाल ने जींद चुंगी से सिसाय पुल तक स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए कहा। इस रोड पर एक भी लाइट न होने से यहां रात्रि में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

पार्षद नितेश शर्मा ने कहा कि मोहल्ला काला पत्थर व मोहल्ला धानकान में कई वर्षों से सीवरेज की समस्या है। वहीं वार्ड-5 में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की बात कही। उन्होंने बताया कि एसडीएम ने सोमवार से वार्डों का दौरा करने की बात कही है। मौके पर आकर वह वार्डों की समस्याएं जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------
नगर पार्षदों द्वारा रखी गई समस्याओं के समाधान के लिए एक-एक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। प्रत्येक समस्या के समाधान करने के लिए समय अवधि निर्धारित की जाएगी। अगर किसी विभाग के अधिकारी निर्धारित समय अवधि के अंदर समस्या का समाधान नहीं करवाते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मोहित महराणा, एसडीएम, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article