{"_id":"623dfb67be5ca574e17cd8a8","slug":"councilor-said-will-boycott-the-meeting-of-the-house-hisar-news-hsr627496849","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद बोले-हाउस की बैठक का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद बोले-हाउस की बैठक का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
हिसार। वार्डों में विकास कार्य न होने से नाराज पार्षदों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के पार्षद कक्ष में बैठक की। पार्षदों ने 31 मार्च को होने वाली हाउस की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया। यही नहीं बैठक में पार्षदों ने दो बार शपथ ली कि वह इस फैसले की किसी को भी भनक नहीं लगने देंगे। इस दौरान पार्षदों में 10-10 लाख रुपये के मरम्मत के टेंडर लगने को लेकर काफी रोष दिखा।
बता दें कि मेयर के हाउस की बैठक की घोषणा करने व एजेंडे मांगने के साथ ही नाराज पार्षद एकजुट होना शुरू हो गए थे। आखिर में ज्यादातर पार्षदों ने हाउस की बैठक से पहले पार्षदों की एक भाईचारा बैठक करने का फैसला किया था। बैठक को लेकर सभी पार्षदों को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित कर दिया गया था।
वार्ड-14 का ही लगा टेंडर, क्या बाकी पार्षद चोर हैं
पार्षदों में सबसे ज्यादा रोष निगम प्रशासन की तरफ से 10-10 लाख रुपये के मेंटेनेंस के टेंडर न लगाने को लेकर देखा गया। इसे लेकर कई पार्षदों का गुस्सा भी फूटा। पार्षद का कहना था कि निगम प्रशासन ये टेंडर लगाने में भेदभाव क्यों कर रहा है। सिर्फ वार्ड-14 का ही 10 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। क्या बाकी पार्षद चोर हैं। निगम के अधिकारी कहते हैं कि झूठे बिल बनाए जाते हैं तो यह कमी निगम प्रशासन की है। उन्हें अपनी अधिकारियों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
विज्ञापन
हाउस की बैठक में पिछले एजेंडों की मांगेंगे स्टेटस रिपोर्ट
पार्षदों ने कहा कि बैठक में पहले 10-10 लाख रुपये के टेंडर लगाने की मांग की जाएगी। जब टेंडर लग जाएंगे तो उसके 7 दिन बाद ही हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। जब तक टेंडर लगने की उनकी मांग न मानी जाए, तब तक अड़े रहना। जरूरी होगा तो बैठक का बहिष्कार कर दिया जाएगा। बैठक में पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर सातरोड़, प्रतिनिधि राजकुमार, पार्षद पिंकी शर्मा, पार्षद मनोहर लाल, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया, पार्षद प्रतिनिधि उदयवीर मींटू, पार्षद प्रीतम सैनी, पार्षद अनिल जैन, पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद उमेद खन्ना, मनोनीत पार्षद सुतीश सुरलिया, कैप्टन नरेंद्र शर्मा व राजपाल मांडू, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, पार्षद अमित ग्रोवर, पार्षद बिमला देवी मौजूद रहे। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर, पार्षद विनोद ढांडा व पार्षद जयप्रकाश गैरहाजिर थे।
पार्षदों की पेंडिंग फाइलें निकाली, लैपटॉप दिए
पार्षदों की नाराजगी दूर करने के लिए निगमायुक्त ने तकनीकी शाखा के अधिकारियो के साथ बैठक की, जिसमें पार्षदों की पेंडिंग फाइलों और 10-10 लाख रुपये के टेंडर वाली फाइलों को मंगवाया गया। इस दौरान काफी पेंडिंग फाइलों को अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद निपटाया गया। इसके अलावा दो पार्षदों को लैपटॉप भी दिए गए। पार्षद काफी समय से लैपटॉप देने की मांग कर रहे थे। करीब एक माह से लैपटॉप निगम कार्यालय में रखे हैं।