फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   corruption, corruption in hisar, corruption in Hisar Tahshil, Hisar

तहसील कार्यालय में लागू नहीं होते प्रदेश सरकार के नियम

Wed, 08 Mar 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 08 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
corruption, corruption in hisar, corruption in Hisar Tahshil, Hisar
भ्रष्टाचार - फोटो : Demo

हिसार तहसील कार्यालय में प्रदेश सरकार के नियम कोई मायने नहीं रखते। यहां सरकार नहीं अधिकारियों के नियम चलते हैं। रजिस्ट्री क्लर्क के बारे में सरकार के आदेश हैं कि छह महीने से अधिक समय तक इस सीट पर किसी को नहीं रखा जा सकता। लेकिन जिले की कई तहसीलों में आरसी सात माह से लेकर दो साल से जमे हुए हैं।

विज्ञापन

सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेंस की बात तहसील कार्यालय तक नहीं पहुंचती। यहां सरकार के नियमों की सरेआम अनदेखी होती है। प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार कोई भी रजिस्ट्री क्लर्क एक सीट पर छह महीने से अधिक नहीं रह सकता। जिले में सात रजिस्ट्री क्लर्क इस तय सीमा को पार कर चुके हैं। जिसमें कुछ लोगों को तो एक सीट पर जमे हुए दो साल का समय हो गया। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री क्लर्क की पोस्ट ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। दरअसल कुछ अधिकारी अपने चहेतों को इस सीट पर रखते हैं, जिनके जरिए रजिस्ट्री का पूरा खेल होता है। इस कारण इन लोगों का तबादला नहीं किया जा रहा। जानकारी के अनुसार इस बारे में कुछ लोगों की ओर से शिकायत भी दी जा चुकी है। तहसील कार्यालय में कुछ महीने पहले भी भ्रष्टाचार का मामला आया था। जिसके बाद तहसीलदार को हिसार से मेवात में ट्रांसफर किया था।
विज्ञापन


मैंने मंगलवार को ही कार्यभार संभाला है। तहसील कार्यालय के बारे में जानकारी नहीं है। नियमों के अनुसार ही काम कराया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर कार्यवाही होगी। किसी तरह ही गड़बड़ी सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed