{"_id":"6137b2658ebc3e7444390004","slug":"corona-two-new-infected-including-10th-class-student-found-hisar-news-hsr6110633178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 10वीं कक्षा के छात्र सहित दो नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 10वीं कक्षा के छात्र सहित दो नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में 12 दिन बाद मंगलवार को कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में 16 वर्षीय छात्र और एक अन्य मरीज की पुष्टि हुई है। छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ता है और प्रभुवाला गांव का रहने वाला है जबकि दूसरे मरीज की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग 198 जगहों पर खुला टीकाकरण करेगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार संक्रमित छात्र की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। वहीं, टीम छात्र के संपर्क में आने वाले अन्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और परिजनों के सैंपल लेने में जुट गई है। अधिकारियों ने कहा कि अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अभी सावधानी बरतें। संदिग्ध लक्षण मिलने पर जांच अवश्य करवाएं। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 53982 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 52840 पहुंच चुकी है। रिकवरी दर 97.88 फीसदी रहा। वहीं, कोरोना के कारण अब तक 1140 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
आज 198 जगहों पर खुला टीकाकरण
हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग बुधवार को 198 जगहों पर खुला टीकाकरण करेगा। बुधवार को शहर में सात एवं ग्रामीण एरिया में सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटर एवं सब डिविजन अस्पताल में कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने सभी बूथों पर वैक्सीन पहुंचा दी है। विभाग ने 30 हजार टीकाकरण होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
सोमवार को हेडक्वार्टर से स्वास्थ्य विभाग के पास 3 लाख 3 हजार कोविशील्ड और 22 हजार कोवाक्सिन की खेप पहुंची थी। हिसार में पांच जिलों की वैक्सीन रखने का रीजनल वैक्सीन स्टोर है। इनमें से हिसार को 62 हजार कोविशील्ड की डोज मिली हैं। पिछले पांच दिनों से विभाग को नाममात्र वैक्सीन मिल रही थी। अब बुधवार व वीरवार को दो दिन खुला टीकाकरण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान 18 से 44 और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को बिना पंजीकरण के टीका लगाया जाएगा।
शहर में यहां लगेगा टीका : महाराजा अग्रसेन भवन, नागरिक अस्पताल, टीबी अस्पताल, सेक्टर 1-4 अर्बन हेल्थ सेंटर, राजकीय प्राइमरी स्कूल मेला कोठी, विश्वास स्कूल, सीआर लॉ कॉलेज, डीवीएस में बूथ बनाए गए हैं। ध्यान रहे कि टीबी अस्पताल में कोवाक्सिन की पहली व दूसरी डोज लगेगी।
हमें कोविशील्ड की 62 हजार डोज मिली हैं। अब बुधवार व वीरवार को दो दिन खुला टीकाकरण रखा जाएगा। बुधवार को जिले में 198 बूथ बनाए गए हैं, जहां टीका लगेगा। - डॉ. तरुण, डिप्टी सीएमओ, हिसार