फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona test - Charge system will be applicable from today

कोरोना टेस्ट - आज से लागू होगी चार्ज व्यवस्था

Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Corona test - Charge system will be applicable from today
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार से कोविड-19 टेस्ट के लिए चार्ज की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इनमें अध्यापक, स्क्रीनिंग कराने वाले, एयरलाइंस के जरिये बाहर जाने वाले, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्रों और न्यू ज्वॉइनिंग करने वाले लोगों को शामिल किया गया हैं। हालांकि इससे पहले विभाग द्वारा सभी लोगों के कोरोना टेस्ट निशुल्क किए जा रहे थे। हाल ही में इस बारे में सरकार के निर्देशानुसार यह चार्ज वसूलने संबंधी निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

इस बारे में सोमवार को विभाग अधिकारियों द्वारा व्यवस्था करने के लिए बैठक की गई। विभाग द्वारा अध्यापकों के कोरोना टेस्ट के लिए आसपास के क्षेत्र के हिसाब से सेंटर बना दिए गए हैं। अब वहीं पर सभी के सैंपल लिए जाएंगे। इस दौरान केवल 50 अध्यापकों को ही इकट्ठा होने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें स्कूल वाइज स्टाफ शामिल होगा। इसके बाद विभाग द्वारा जिले की सभी फील्ड टीमों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर टीमों में असंतोष बना हुआ है कि टेस्ट के दौरान यह कौन कन्फर्म करेगा कि किस व्यक्ति से चार्ज लेना है या नहीं। टीमों ने कोरोना टेस्ट के दौरान चार्ज के तहत पैसे लेने-देने का हिसाब रखने के लिए अकाउंटेंट या अन्य स्टाफ रखने की मांग की है। इस बारे में उन्होंने विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

यह रहेगी टेस्ट की फीस
विभाग के अनुसार अब लैब के आरटीपीसीआर टेस्टिंग के 1600 रुपये, रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच के 650 रुपये, अलाइजा टेस्ट के 250 रुपये वसूले जाएंगे। निजी लैब में कोरोना टेस्ट के चार्ज की बात करें तो वहां पर ढाई हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इस दौरान सभी की मांग के अनुसार ही यह टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed