{"_id":"610997da8ebc3ec24530870c","slug":"corona-one-infected-died-after-12-days-two-new-cases-were-found-hisar-news-hsr607963386","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 12 दिन बाद एक की कोरोना से मौत, दो केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 12 दिन बाद एक की कोरोना से मौत, दो केस मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने को है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 12 दिन बाद एक संक्रमित की मौत हुई। वहीं, दो नए केस सामने आए। विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कैंट एरिया के दंपती संक्रमित मिले हैं। फिलहाल जिले में 5 सक्रिय मरीज हैं। रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत रहा। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार 974 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 52 हजार 829 पहुंच चुकी है।
वैक्सीन की 8 हजार डोज मिलीं, आज तीन बूथों पर होगा टीकाकरण
जिला स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार कोरोनारोधी वैक्सीन की आठ हजार डोज मिली हैं। इनमें 4 हजार कोविशील्ड और 4 हजार कोवैक्सीन हैं। बुधवार को केवल तीन बूथों पर ही टीका लगेगा। दूसरी ओर विभाग बुधवार के कारण बच्चों एवं महिलाओं का सामान्य टीकाकरण करेगा। मंगलवार को विभाग ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 20 बूथ बनाए थे, जिसमें 2534 लोगों ने टीका लगवाया। सबसे ज्यादा 1367 युवा लाभार्थियों ने टीका लगवाया। बुधवार को विभाग जिला नागरिक अस्पताल, टीबी अस्पताल और सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर पर टीकाकरण करेगा। टीबी अस्पताल में कोवैक्सीन की पहली डोज के लिए पंजीकरण करना होगा। 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए दूसरी डोज बिना पंजीकरण भी लगवा सकेंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि हमारे पास वैक्सीन की खेप पहुंच चुकी है। बुधवार को हमारा सामान्य टीकाकरण होगा, जिसके चलते केवल तीन बूथों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी।