फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona investigation scam: Attachment notice pasted on Nalwa Lab operator's residence and establishment

कोरोना जांच घोटाला : नलवा लैब संचालक के आवास और प्रतिष्ठान पर कुर्की नोटिस चस्पा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation scam: Attachment notice pasted on Nalwa Lab operator's residence and establishment
हिसार। कोरोना जांच घोटाले में फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शुरुआत हिसार से की गई और कार्रवाई नोएडा में खत्म हुई। मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी के पार्टनर्स के आवास और नलवा लैब के संचालक के आवास और प्रतिष्ठान पर मुनादी कराने के बाद कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी, नलवा लैब और डॉ. लाल चंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय एसएसपी रहे सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने एसटीआई टीम का गठन कर जांच बैठा दी। इसके बाद एसआईटी टीम ने भिवानी की डेलफिशा लैब के संचालक आशीष वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही आरोपी से पूछताछ के बाद मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत के साथ ही हिसार की नलवा लैब के संचालक डॉ. नवतेज नलवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी थी। हालांकि आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

एसआईटी ने आरोपियों की कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट से 82 का नोटिस पुलिस को तीन दिन पहले मिल चुका था। सोमवार को नगर कोतवाली के एसआई यशवंत सिंह खत्री आरोपी शरत पंत व उनकी पत्नी मल्लिका पंत के नोएडा स्थित आवास और हिसार में डॉ. नवतेज नलवा के आवास और लैब पहुंचे। वहां उन्होंने मुनादी कराने के बाद 82 का नोटिस चस्पा किया। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के आवास व लैब पर 82 के नोटिस चस्पा कराने के साथ ही मुनादी कराई गई है। वहीं अब कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed