{"_id":"61b399e20f2c7125ce5b3f2e","slug":"corona-infected-died-after-four-months-hisar-news-hsr6190862174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद कोरोना संक्रमित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद कोरोना संक्रमित की मौत
विज्ञापन
हिसार। करीब 18 दिन पहले संक्रमित मिले मिलगेट एरिया निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना से चार महीने बाद किसी संक्रमित की मौत हुई है। जिले में अब तक मौत का आंकड़ा 1141 पहुंच चुका है। बुजुर्ग को तबियत बिगड़ने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
वहीं, उकलाना के सरकारी स्कूल में दस दिन पहले संक्रमित मिले तीन विद्यार्थियों के सैंपल रोहतक भेजे गए हैं। एहतियात के तौर पर तीनों विद्यार्थियों के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजा गया था, वहां से सैंपल जांच के लिए रोहतक भेजे गए हैं।
72 लोग हाई रिस्क वाले देशों से आए
अब तक कुल 215 विदेशों से आ चुके हैं। 206 को ट्रेस किया जा चुका है। हाई रिस्क वाले देशों से आए 72 लोग इनमें शामिल हैं। इनका आठवें दिन सैंपल लिया जा रहा है। आस्टिया, जर्मनी, यूके, सिंगापुर, नेपाल, भूटान से भी कई लोग हिसार में आए हैं। यूके से लौटी हिसार की ग्लोबल स्पेस निवासी 38 वर्षीय महिला का दिल्ली में क्वारंटीन का समय पूरा होने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में चार एक्टिव केस तथा रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है। जिले में अभी तक सात लाख 95 441 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें संक्रमण के कुल 54002 मामले मिल चुके हैं। 52 हजार 858 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। - डॉ. सुभाष खतरेजा ,जिला सर्विलांस अधिकारी, हिसार