फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona growing, 41 corona infected found in five days, yet people are not wearing masks

बढ़ रहा कोरोना, पांच दिन में मिले 41 कोरोना संक्रमित फिर भी लोग नहीं लगा रहे मास्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona growing, 41 corona infected found in five days, yet people are not wearing masks
नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए इंतजार करते मरीज। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से तेजी बढ़ रहे हैं। पिछले पांच दिनों में 41 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बावजूद नागरिक अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल है। अस्पताल में न तो मरीज और न ही कर्मचारी कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं।
जिले में मंगलवार को भी आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोविड नियमों को पालन करवाने के लिए न तो जिला प्रशासन और न ही स्वास्थ्य विभाग कोई सख्ती बरत रहा है। नागरिक अस्पताल की ही बात करते तो यहां हर रोज एक हजार से अधिक लोग जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि इनमें से किसी के भी मुंह पर न तो मास्क दिखाई देता है और न ही सामाजिक दूरी का पालन होता है। इसके कारण नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

यहां लगी रहती है मरीजों की कतार
नागरिक अस्पताल में सुबह के समय पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की लंबी कतार देखने को मिलती है। इसके बाद डॉक्टर से जांच करवाने के लिए मरीजों को कतार में लगना पड़ता है। जांच के बाद दवाई लेने के लिए दिनभर खिड़की पर मरीजों को मारामारी करनी पड़ती है। अल्ट्रासाउंड करवाने, सैंपल करवाने और रिपोर्ट लेने के लिए भी मरीज कतार में दिखाई देते हैं। यहां पर किसी भी मरीज के मुंह पर मास्क लगा हुआ दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों के लिए जा रहे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले खांसी, जुुकाम और बुखार के मरीजों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों व उनके परिजनों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। हालांकि जिन भी मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया जाता है, उनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें से कई मरीज संक्रमित भी पाए जा चुके हैं।
जिले में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 374 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से आठ मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जबकि बीते दिन जिले में 12 मरीज संक्रमित पाए गए थे। अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 43 तक पहुंच गया है। इसके अलावा मंगलवार को सात मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। मंगलवार को सिरसा शहर में चार, डबवाली में दो, चौटाला में दो मामले पाए गए हैं, जिसके बाद विभाग की ओर से सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
छह लाख 85 हजार 54 लोगों के लिए जा चुके है सैंपल
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण अब स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल बढ़ाने की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक छह लाख 85 हजार 54 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 33 हजार 548 लोगों संक्रमित पाए गए है। जबकि अब तक 32 थजार 965 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 540 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। 293 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।

वर्जन
कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही मरीजों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मास्क लगाने संबंधित मरीजों व कर्मचारियों को जागरूक भी किया जा रहा है। मरीजों को दाखिल करने के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। सख्ती को लेकर भी तैयारी की जा रही है। - डॉ. संदीप गुप्ता, एमएस, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed