फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona: Death of Bandaheri farmer, 12 infected people who lost their lives so far have crossed 40

कोरोना : बांडाहेड़ी के किसान की मौत, अब तक जान गंवाने वाले 12 संक्रमितों की उम्र 40 से रही पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona: Death of Bandaheri farmer, 12 infected people who lost their lives so far have crossed 40
हिसार। कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों का आंकड़ा घट रहा है तो जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 272 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जबकि बांडाहेड़ी गांव के 56 वर्षीय किसान की मौत होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मरीज एक दिन पहले ही संक्रमित मिला था। उसे शुक्रवार को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इससे पहले शुक्रवार को एक दिन में तीन संक्रमितों की मौत होने से विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने जिले के 400 से अधिक ओपीडी वाले सभी निजी अस्पतालों को कोरोना जांच के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। सर्दी-जुकाम खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लेकर नागरिक अस्पताल में भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग 3000 की सैंपलिंग की तुलना में 2000 की सैंपलिंग ही करवा पा रहा है। शनिवार को मिले संक्रमितों में 5 चिकित्सक, 14 विद्यार्थी, 3 पुलिसकर्मी, 2 बच्चे, 12 शिक्षक, 7 हेल्थ वर्कर, 10 कैदी शामिल हैं। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 12 मौतें हो चुकी हैं। इनमें छह महिलाएं व छह पुरुष मरीज शामिल हैं। सभी जान गंवाने वालों की उम्र 40 से ज्यादा रही। फिलहाल जिले में 1350 सक्रिय मरीज हैं। रिकवरी रेट घटकर 95.80 प्रतिशत रह गया है। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814, तीसरी लहर में 12 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

400 ओपीडी वाले सभी निजी अस्पतालों को अपने स्तर पर सैंपलिंग करवाने का आदेश जारी किया है। शनिवार से ऐसे सभी अस्पतालों में सैंपलिंग शुरू कर दी गई। अब सैंपलिंग की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जिससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। - डॉ. रतना भारती, सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर में संक्रमण की पुष्टि करने में काफी समस्याएं आ रही हैं। संक्रमित मरीजों में बहुत ही हल्के लक्षण मिल रहे हैं। इस कारण संक्रमित व्यक्ति कहीं न कहीं अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। हल्के लक्षणों को इग्नोर न करें और सैंपल अवश्य करवा लें। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed