{"_id":"62ed4bfc4994772cd56196e4","slug":"corona-47-new-infected-including-two-doctors-21-students-found-hisar-news-hsr6385283174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रोहा मेडिकल के 2 डॉक्टर व 8 विद्यार्थी कोरोना की चपेट में आए, जिले में कुल 47 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रोहा मेडिकल के 2 डॉक्टर व 8 विद्यार्थी कोरोना की चपेट में आए, जिले में कुल 47 संक्रमित मिले
विज्ञापन
डेंगू रोकथाम के प्रति लोगों को जागरुक करते मलेरिया विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Hisar
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। जिले कोरोना के साथ अब डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। बारिश से जगह-जगह जलभराव के कारण लारवा पनपने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 2 चिकित्सक, 21 विद्यार्थियों समेत 47 नए कोरोना संक्रमित मिले। मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए जिला मलेरिया विभाग की टीम फील्ड में उतरी और आजाद नगर, सूर्य नगर, विजय नगर समेत कई इलाकों में एंटी लारवा अभियान चलाया।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में अब कोरोना के 147 सक्रिय केस हैं। रिकवरी दर 97.90 प्रतिशत रही। जिले में अब तक 9 लाख 58 हजार 382 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 63050 लोगों संक्रमित मिले। इनमें से 61723 मरीजों ने कोरोना को मात दी। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 व तीसरी लहर में 39 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।
विजय नगर में हालात बुरे, जागरूकता अभियान चलाया
डेंगू रोकथाम के लिए जिला मलेरिया विभाग की टीम निरंतर फील्ड में उतर रही है। शुक्रवार को मलेरिया विभाग के कर्मचारी विजय नगर, दीप नगर, सेक्टर-14, भीम नगर, आर्य नगर, सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, मॉडल टाउन, ऋषि नगर, आजाद नगर, 12 क्वार्टर रोड, कृष्णा नगर, रेलवे स्टेशन के नजदीक, सेक्टर-33, कुंजलाल गार्डन, राम मनोहर रोहिया नगर, सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में एंटी लारवा एक्टिविटी व जागरूकता अभियान चलाया गया। सबसे ज्यादा बुरे हालात विजय नगर में मिले। यहां सफाई के अभाव में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर घरों के सामने एकत्रित हो रहा है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम विजय नगर पहुंची और क्षेत्र का सर्वे किया। कर्मचारियों ने यहां एंटी लारवा एक्टिविटी, रैपिड फीवर मास सर्वे किया। मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक और क्षेत्र के प्रभारी एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम में लक्की ठकराल, सुनील शर्मा और ब्रीडिंग चेक कर वालंटियर विक्रम आदि शामिल रहे।