फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Conveyed the message of adopting natural farming.

Hisar News: प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

Thu, 18 Jun 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 18 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of adopting natural farming.
हांसी। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में कृषि विभाग की तरफ से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वीरवार को खरकड़ा गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जागरूकता शिविर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती आज समय की आवश्यकता बन चुकी है।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी रूपेश श्योरान ने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने व उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कृषि विभाग की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है साथ ही पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आने के साथ-साथ भूमि की गुणवत्ता में सुधार होगा और फसलें अधिक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कृषि अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों की देखरेख में जिले में प्रदर्शन प्लॉट स्थापित किए गए हैं ताकि किसान स्वयं प्राकृतिक खेती की तकनीकों को समझ सकें और इसके लाभों को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें। इस अवसर पर सुपरवाइजर अमित कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 तक दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
12 जून से 20 जून तक जिले में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें किसानों को प्राकृतिक खेती की बारीकियों, जैविक खादों के उपयोग, देसी विधियों से कीट नियंत्रण व कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण शिविरों में किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।



:::::::::::::::यह अभियान प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को रसायन-मुक्त, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल खेती के लिए प्रेरित करना है जिससे उनकी आय बढ़े और भूमि सुरक्षित रहे। प्रशासन और कृषि विभाग ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की है। -राहुल नरवाल, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed