{"_id":"6427fb6e8a8465c4510876d0","slug":"contractor-started-work-of-collecting-garbage-from-house-to-house-in-ward-1-to-10-in-hisar-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: ठेकेदार ने वार्ड एक से दस में घर-घर से कचरा एकत्रित करने का काम किया शुरू, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: ठेकेदार ने वार्ड एक से दस में घर-घर से कचरा एकत्रित करने का काम किया शुरू, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Sat, 01 Apr 2023 03:07 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 01 Apr 2023 03:07 PM IST
सार
हिसार नगर निगम ने शहर के 1 से 10 वार्ड में घर-घर से कचरा एकत्रित करने का कार्य एक एजेंसी को अलॉट किया है। यह एजेंसी ने सिर्फ वार्ड के सभी घरों से कचरा एकत्रित करेगी, बल्कि उस कचरे को अलग-अलग कर उसका निपटान भी करेगी।
विज्ञापन
मंत्री गाड़ी को हरी झंडी दिखाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में आज से शहर में ठेकेदार ने वार्ड एक से लेकर दस तक में घर-घर से कचरा एकत्रित करने का कार्य शुरू किया। निकाय मंत्री डॉ सुमन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों को रवाना किया। इस मौके पर निकाय मंत्री ने शहर के मधुबन पार्क का निरीक्षण भी किया और पार्क में करवाए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर के 1 से 10 वार्ड में घर-घर से कचरा एकत्रित करने का कार्य एक एजेंसी को अलॉट किया है। यह एजेंसी ने सिर्फ वार्ड के सभी घरों से कचरा एकत्रित करेगी, बल्कि उस कचरे को अलग-अलग कर उसका निपटान भी करेगी। इस कार्य के एवज में नगर निगम एजेंसी को 6.93 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था में होगा सुधार
निगम का दावा है कि इस व्यवस्था के लागू होने से शहर की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। इसके अलावा निगम निगम की तरफ से वार्ड 11 से 20 में ज्यादा संसाधनों के साथ घर-घर से कचरा एकत्रित करने का काम शुरू किया गया। अब इन वार्डों में 44 टिपर वाहनों की मदद से घरों से कचरा एकत्रित किया जाएगा। 10 वार्डों में कचरा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ने से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्यों का भी किया शुभारंभ
इसके अलावा निकाय मंत्री ने पीएलए एरिया और महावीर कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। साथ ही वार्ड 8 में स्थित शांति नगर में दिवंगत पत्रकार कुलश्रेष्ठ के नाम से एक मल्टीपरपज हाल का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर मेयर गौतम सरदाना, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया सहित पार्षद और निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।