फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contractor lost Rs 54.11 lakh in the greed of earning money sitting at home

Hisar News: घर बैठे कमाने के लालच में ठेकेदार ने गंवाए 54.11 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Contractor lost Rs 54.11 lakh in the greed of earning money sitting at home
हिसार। एमसी कॉलोनी निवासी एक ठेकेदार को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे रुपये कमाने का झांसा देकर एक युवती ने 54.11 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने सिमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एमसी कॉलोनी के 26 वर्षीय युवक ने बताया कि वह ठेकेदारी करता है। 3 नवंबर को फेसबुक पर सिमी नाम की लड़की से दोस्ती हुई और बातचीत होने लगी। सिमी ने कहा कि वह चंडीगढ़ की रहने वाली है और यूएसए की एक वेबसाइट के जरिये घर बैठे लाखों रुपये कमाती है। इस दौरान युवती ने उसे भी घर बैठे मुनाफा कमाने का झांसा दिया और एक लिंक भेजा। पंजीकरण के बाद वेबसाइट पर ऑर्डर आने लगे, कुछ मुनाफा भी हुआ। इसके बाद 7 दिसंबर को सिमी के कहने पर उसने एक बैंक खाते में 54 लाख 11 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद से युवती का नंबर और फेसबुक अकाउंट बंद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed