फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contaminated drinking water supply in Patel Nagar, leave alone drinking, even bathing was difficult.

Hisar News: पटेल नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति, पीना तो दूर, नहाने के भी लाले पड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Contaminated drinking water supply in Patel Nagar, leave alone drinking, even bathing was difficult.
पटेल नगर में सब्जी मंडी के पास एक घर में नल से आता दू​षित पानी। 
हिसार। पटेल नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर सके हैं। एरिया में हालात यह है कि लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ रहा है। पटेल नगर निवासी अमित ने बताया कि उसके घर में कई दिनों से काला व बदबूदार पानी आ रहा है। अगर पानी साफ भी हो जाता है तो उसमें इतनी बदबू आती है कि उस पानी से नहाया भी नहीं जा सकता है। आसपास के घरों में भी ऐसा ही पानी आ रहा है। पटेल नगर निवासी कपिल ने बताया कि सप्लाई में एकदम काला पानी आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इस बारे में विभाग के एसडीओ कंवरपाल ने बताया कि कर्मचारी दूषित पेयजल आपूर्ति आने की वजह ढूंढूने में लगे हैं। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो

सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का अभी तक पूरी तरह से समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार वीरवार को विभाग की तरफ से दो टैंकर भेजे गए थे, जिनकी मदद से मैनहोल को खाली किया गया। बावजूद इसके अभी भी सड़क पर गंदा पानी जमा है। क्लॉथ मार्केट के मोड़ पर क्षतिग्रस्त हुई मेन सीवर लाइन को बदलने के काम में अभी 15 से 20 दिन का और समय लगेगा। अधिकारियों की मानें तो क्षतिग्रस्त हुई लाइन की लंबाई करीब 127 मीटर थी। अब इसमें से सिर्फ 10 से 15 मीटर की लाइन बदलनी बाकी है। यह काम पूरा होते ही मिल गेट के लोगों को फायदा मिलेगा। विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड की समस्या का पूरी तरह से समाधान कर दिया जाएगा। वहीं, क्लॉथ मार्केट के पास चल रहा कार्य भी करीब दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed