फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Construction of rain drain stopped

Hisar News: वन विभाग ने दिल्ली रोड बरसाती नाले का निर्माण कार्य रुकवाया

Fri, 07 Mar 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 07 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Construction of rain drain stopped
हिसार। बिना अनुमति काम करने पर वन विभाग ने दिल्ली रोड पर बरसाती नाले का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। हालांकि बीएंडआर का तर्क है कि वह पुराने अंडरग्राउंड नाले के ऊपर ही यह नाला बना रहा है। बीएंडआर ने इस मामले के बारे में उपायुक्त व लोकनिर्माण मंत्री को अवगत करवाया है।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली रोड बरसाती नाले में बार-बार ब्लॉकेज की शिकायत आ रही थी। इस कारण से बारिश के मौसम में दिल्ली रोड पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल जब इस नाले का निर्माण किया था तो उस समय करीब 600 मीटर का टुकड़ा नहीं बनाया गया था, बल्कि पहले से मौजूद नाले में ही नए नाले को जोड़ दिया गया था। पुराना नाला अंडरग्राउंड था। इस हिस्से में ही ब्लॉकेज की ज्यादा समस्या आ रही थी। यही नहीं इसकी सफाई करने में दिक्कत आ रही थी। इस देखते हुए बीएंडआर ने इस अंडरग्राउंड पुराने नाले की जगह नया नाला बनाने का फैसला किया। 8 फरवरी को नाले का निर्माण शुरू किया गया था।
विज्ञापन


5 दिन से बंद पड़ा है काम
करीब 5 दिन पहले वन विभाग के कर्मचारी मौके पर आए और यह कहते हुए निर्माण कार्य बंद करवा दिया कि बीएंडआर ने इस कार्य को शुरू करने से पहले विभाग से मंजूरी नहीं ली। इस काम को तुरंत बंद किया जाए और पहले मंजूरी ली जाए। नाले का यह 600 मीटर का टुकड़ा 4 फीट गहरा व 2 फीट चौड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाया जा रहा नाला नया नहीं है, बल्कि यह पुराने नाले के ऊपर ही बनाया जा रहा है। यह मामला उपायुक्त व लोकनिर्माण मंत्री के संज्ञान में भी है। जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा। - अजीत सिंह, एसई, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed