फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress state head Ashock tanwarcredit on high court's decission

कांग्रेस की जायज मांग पर हाईकोर्ट के फैसले ने लगाई मुहर : तंवर

Sun, 23 Aug 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 23 Aug 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेश सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट ने पंचायती राज चुनावों में शैक्षणिक योग्यता की शर्त पर रोक लगाकर कांग्रेस की जायज मांग पर मुहर लगा दी है। राजस्थान में लागू किया गया यह मॉडल वहां का व्यापम बना हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अशोक तंवर ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से कांग्रेस पार्टी की ओर से की जा रही मांग के जायज होने पर मुहर भी लगी है। बीजेपी पंचायती चुनावों में अपनी खराब स्थिति को देखते हुए चुनाव को लंबित करवाने का प्रयास कर रही है। भाजपा हरियाणा में भी राजस्थान की प्रणाली लागू करना चाहती है।
विज्ञापन


राजस्थान में शैक्षणिक योग्यता लागू करने पर ज्यादातर गांवों में कोई सरपंच ही नहीं है। उसके बाद अधिकतर लोग फर्जी मार्कशीट लाने के केस में फंस गए हैं। जो आज अपने आप में राजस्थान का एक व्यापम बना हुआ है। भाजपा के एक नेता की ओर से विपक्ष को अनपढ़ कहे जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि उनका इशारा शायद इनेलो की ओर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में सभी विधायक, सांसद, और पार्टी के पदाधिकारी की शैक्षणिक योग्यता उनसे अधिक है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सरकारी अधिकारियों व नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के आदेश पर उन्होंने कहा कि अफसरों व नेताओं के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने जाएंगे तो निश्चित रूप से सरकारी स्कूलों के हालात सुधरेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अस्पतालों के नाम बदलकर नागरिक अस्पताल करने को भी हास्यास्पद करार देते हुए तंवर ने कहा कि 10 महीनों के बाद भी भाजपा सरकार हरियाणा में स्टेडियमों व अस्पतालों के नाम बदलने पर ही जोर दे रही है। नाम बदलने वाली प्रणाली छोड़कर कुछ पैसा खर्च करना चाहिए ताकि प्रदेश का विकास हो सके।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिसार में ही वन रैंक वन पेंशन को बजट में प्रावधान करने की बात कही थी।


आज तक भी वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं की गई। इस अवसर पर हरियाणा नायक समाज के प्रदेशाध्यक्ष राय सिंह चौहान एड. ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रो संपत सिंह, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, डॉ दलबीर भारती, कुलबीर सोहेल, सतेंदर सिंह, राजबीर संधु, कुलदीप चौधरी, भूपेंद्र गंगवा, भीम सिंह महेशवाल, छत्रपाल सोनी, प्रदीप कोहली, जेपी ज्याणी, गजे सिंह,पार्षद नरेंद्र शर्मा, नवदीप दलाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed