फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress organized Kisan Majdoor bachao rally in Narnaund of Haryana

हिसार: कांग्रेस ने की किसान मजदूर बचाओ रैली, सुरजेवाला बोले- भाजपा व जजपा ने किसानों की कमर में खंजर घोपा

Sun, 12 Feb 2023 07:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 07:18 PM IST
सार

रणदीप सुरजेवाला ने रैली में केंद्र और राज्यसरकार पर जमकर राजनीतिक कटाक्ष किए। उन्होंने सरकार के आय दोगुना करने के वादे को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा और मंच से गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Congress organized Kisan Majdoor bachao rally in Narnaund of Haryana
रैली में मंच पर उपस्थित नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीजेपी और जेजेपी की सरकारों ने किसानों से वोट लेकर उनकी कमर में खंजर घोप दिया है। ये सरकार किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों को अपना दुश्मन समझती हैं। 2014 में एक मदारी आया और पूरे भारत में डमरू बजाकर किसानों को कहा कि मुझे प्रधानमंत्री बनाओ। मैं 2021 तक आपकी आय दोगुना कर दूंगा। मगर 3 काले कृषि कानून लाकर पूरे भारत के किसानों को दिल्ली के बॉर्डरों पर बैठा दिया।

विज्ञापन


सड़कों पर कीलें ठुकवा दी। भारत के लगभग 700 किसान मृत्यु को प्राप्त हो गए लेकिन इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। यदि उत्तरप्रदेश का चुनाव नहीं होता तो यह सरकार झूठा आश्वासन भी नहीं देती। यह बात राजसभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद में  अनाज मंडी में आयोजित किसान मजदूर बचाओ रैली में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी के 8 साल के कार्यकाल में लगभग 90 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय प्रतिदिन 27 रुपये और प्रधानमंत्री के दोस्त गौतम अदाणी की आय प्रतिदिन 2700 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 10 लाख करोड़ नहीं, बल्कि 19 लाख 34 हजार करोड़ रुपये उद्योगपतियों का माफ किया है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले 2014 में रेवाड़ी में रैली के दौरान किसान की आय दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि किसानों की आय दोगुना नहीं की जा सकती है। 

उन्होंने कहा कि इस समय किसानों के उपकरणों, खाद और बीज पर टैक्स लगाया हुआ है। केंद्र सरकार ने इस वित्तीय बजट में 50 हजार करोड़ खाद की सब्सिडी कम कर दी है और 90 हजार करोड़ फसल खरीद के लिए कम कर दिया है। पिछले साल किसानों से 2015 रुपये क्विंटल खरीद कर अब गेहूं को 3000 रुपये क्विंटल बेच रहे हैं।

अब प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि नई गेहूं आने के बाद रेट सस्ते हो जाएंगे। प्रदेश सरकार ने लगभग 14.50 लाख लोगों के राशन और 3.50 लाख लोगों की पेंशन काट दी है। सभी वर्ग धरने पर बैठ चुके हैं। अब सरपंचों की बारी आई हुई है। पहले तो सरपंच उम्मीदवारों की 2 साल तक जूतियां तुड़वा दी और अब कह दिया कि पैसा सरकार के ठेकेदार लगाएंगे, सरपंच तो सिर्फ मोहर लगाएंगे।


तंज कसते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला ने बिटोड़ो की भी आईडी बनवानी अनिवार्य कर दी है। यदि आईडी नहीं बनवाई तो उपले भी नहीं उठाने दिए जाएंगे। आने वाले चुनाव में इन गपोड लोगों को पहचानकर उनका इलाज करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed