फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress MLA left the meeting after tension with BJP leader

Hisar News: भाजपा नेता के साथ तनातनी के बाद बैठक छोड़कर निकले कांग्रेस विधायक

Sat, 24 May 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 24 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA left the meeting after tension with BJP leader
हिसार में लघु सचिवालय परिसर ​​स्थित सभागार में बैठक को संबो​धित करते मंत्री कृष्ण लाल पंवार व अ
हिसार। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को जनपरिवाद समिति की बैठक में परिवादों की सुनवाई के दौरान भाजपा नेता की एक टिप्पणी से नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ व आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश भड़क गए। दोनों पक्षों के बीच सवाल-जवाब से माहौल गर्मा गया। पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसी बीच दोनों विधायक बैठक छोड़कर निकल गए।
विज्ञापन

जनपरिवाद समिति की बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू हुई। आदमपुर हलके में सड़कों से जुड़ी शिकायतों पर मंत्री कृष्णलाल पंवार ने पब्लिक हेल्थ और बीएंडआर के अधिकारियों से जवाब मांगा। इसी दौरान क्षेत्र के भाजपा नेता मुनीष ऐलावादी खड़े हुए और कहा कि इन विभागों के अफसरों ने ठीक से काम किया होता तो हमारे विधायक भव्य बिश्नोई होते। दोनों विभागों ने ही बेड़ा गर्क किया है। इस टिप्पणी पर विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा, यह भाजपा का दफ्तर नहीं है, ग्रीवेंस कमेटी की बैठक चल रही है। यहां के नियम के हिसाब से चलना पड़ेगा। इसे राजनीतिक मंच ना बनाया जाए। आप विधायक का रोना-धोना भाजपा कार्यालय में जाकर करें। मैं तो पहली बार बैठक में सिर्फ यह देखने आया हूं कि यहां जनता की कितनी सुनवाई होती है। पंचायत मंत्री तो समस्याएं अच्छे से सुन रहे थे, लेकिन उनसे ज्यादा तो भाजपा कार्यकर्ता मीटिंग चलाते हैं। उन्होंने कहा, आदमपुर से चंद्रप्रकाश विधायक हैं, जनता ने उनको पांच साल के लिए चुना है। विधायक कौन बनेगा, यह जनता तय करती है। बैठक में ही मौजूद विधायक चंद्रप्रकाश भी जस्सी पेटवाड़ के समर्थन में आ गए। उन्होंने मुनीष ऐलावादी की टिप्पणी पर कहा, आप अपनी मर्यादा में बात रखिए।
विज्ञापन

क्रेडिट के लिए टकराए भाजपा-कांग्रेस विधायक
न्योली कलां निवासी ओमप्रकाश की बरसाती नाले की सफाई संबंधी शिकायत पर मंत्री ने आदेश दिए कि अधिकारी इस काम को जल्द से जल्द करवाएं। इस बीच विधायक चंद्रप्रकाश बोले मैं साथ चलूंगा, मौका भी देखूंगा। न्योली कलां मेरा ही गांव है। इस पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार बोले-मेरे हलके के लोगों को मैं ही संभालूंगा। मैं जल्द ही समस्या का समाधान करा दूंगा। चंद्रप्रकाश को तो गांवों का भी नहीं पता है। इस चंद्रप्रकाश बोले-बतौर अधिकारी मैंने बहुत काम कराए हैं। मामला बढ़ता देखकर मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि आप दोनों विधायक मिलकर काम करा देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई के नाम पर ब्लैकमेल
मेयर प्रवीण पोपली, भाजपा नेता प्रवीण जैन व सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विमल कुमार ने कहा, कुछ लोग आरटीआई के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। मनोज कुमार व बालसमंद निवासी एक व्यक्ति ने 6 हजार शिकायतें कर रखी हैं। मंत्री ने आदेश दिए कि इस बारे में सूचना आयुक्त को लिखो। इन लोगों की किसी विभाग में आरटीआई या शिकायत स्वीकार न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed