{"_id":"63b5c9dac4549b46ff7f6c85","slug":"congress-aam-aadmi-party-supported-the-strike-of-patwari-and-kanungo-association-hisar-news-hsr651610286","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पटवारी एसोसिएशन के धरने को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पटवारी एसोसिएशन के धरने को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन
विज्ञापन
हिसार। पे ग्रेड सहित अन्य मांगों को लेकर दि रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल व धरना बुधवार को 10वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रधान नरेंद्र शर्मा ने की। संचालन जिला सचिव बलबीर सिंह झाझड़िया ने किया। बुधवार को कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा, किसान संगठन और कर्मचारी संगठनों ने समर्थन किया।
धरना को संबोधित करते हुए ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के यूनिट नंबर एक के प्रधान सुरेश रोहिल्ला, उपप्रधान अनिल बागड़ी, सचिव सुरेंद्र फौजी व अनिल वर्मा तथा सर्व कर्मचारी संघ के जिला सहसचिव अशोक सैनी ने कहा कि सरकार ने हठधर्मिता अपनाकर पटवारी व कानूनगो को मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए मजबूर किया है। सरकार का यह रवैया सही नहीं है।
जिला सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि धरने को सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक हिसार सचिव विनोद प्रभाकर, स्वास्थ्य विभाग से प्रदीप, हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के यूनिट नंबर एक उपप्रधान रमेश मोर, संगठन सचिव सुभाष लांबा, राजबीर जांगड़ा, जय कुमार, दलीप सोनी, जगमिंद्र पूनिया, भारतीय किसान संघर्ष समिति बालसमंद के सुरेंद्र आर्य, दिलबाग हुड्डा, सतबीर गढ़वाल, मोहन लाल मिठारवाल, अनिल भादू, सतबीर झाझडिय़ा, हवा सिंह झाझडिय़ा, सतबीर गढ़वाल, किसान नेता संदीप धीरणवास, आम आदमी पार्टी नेता संजय बूरा, वीएल शर्मा, विरेंद्र नरवाल, सुभाष कुंडू व जगदीश तायल आदि ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन
मांग तुरंत पूरी करे सरकार- रामनिवास राड़ा
कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे रामनिवास राड़ा ने कहा कि सरकार पटवारी व कानूनगो की जायज मांगों को पूरा न करके उनके साथ तो अन्याय कर ही रही है। आम जनता को हो रही परेशानियों के लिए भी सरकार जिम्मेवार है।
सरकार बिना किसी देरी के पटवारी, कानूनगो की पे-ग्रेड, रिक्त पदों पर भर्ती व कानूनगो की स्वीकृत पद आदि मांगों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने अपने संदेश में एसोसिएशन की मांगों का समर्थन किया है।