फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   conductor did't give ticket two passengers

दो परिचालकों ने पैसे लेकर यात्रियों को नहीं दी टिकट, चार्जशीट किया

Mon, 16 Sep 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
conductor did't give ticket two passengers
रोडवेज बसों में परिचालकों द्वारा टिकटों में हेराफेरी करने के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसे ही दो मामले सामने आए है। एक परिचालक ने 60 रुपये तो दूसरे परिचालक ने 30 रुपये लेकर यात्रियों को टिकट नहीं दी हुई थी। रोडवेज की चेकिंग और फ्लाइंग टीम ने बस में छापामारी करते हुए दो परिचालकों को पकड़ा है। साथ ही इसकी रिपोर्ट रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय में भेजी जा चुकी है। टिकटों में 30 रुपये का गबन करने वाला परिचालक कुलवीर बताया जा रहा है। इस परिचालक को रोडवेज की चेकिंग टीम ने शेरपुरा के पास पकड़ा है।
विज्ञापन

बता दें, कि रोडवेज की चेकिंग और फ्लाइंग टीम ने हिसार से भादरा जाने वाली रोडवेज बस में छापामारी करते हुए टिकटों की चेकिंग की थी। इस दौरान टीम ने जांच में पाया कि दोनों परिचालकों ने पैसे लेकर टिकट नहीं दी हुई थी। इस बारे में जब टीम ने परिचालकों से पूछताछ की तो वह घबरा गए और संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए। इस मामले में दोनों परिचालकों को चार्जशीट कर दिया गया है। वहीं रोडवेज बसों में टिकटों में हेराफेरी करने मामले में कई परिचालक सस्पेंड भी हो चुके है।
विज्ञापन

हमारे पास टिकटों में हेराफेरी करने के दो मामले सामने आए है। दोनों परिचालकों को चार्ज शीट कर दिया गया है।
-अरविंद शर्मा, यातायात प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed