{"_id":"61d5d433980146461829a60a","slug":"complete-the-target-of-vaccination-to-students-in-two-days-dr-priyanka-hisar-news-hsr621323381","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य करें पूरा : डॉ. प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य करें पूरा : डॉ. प्रियंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 7 जनवरी तक 15 वर्ष से ऊपर के सभी विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कान्फ्रेंस सभागार में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर प्राचार्यों की बैठक को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा महाविद्यालयों/स्कूलों के विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन करने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा 15 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को ओमिक्रॉन वैरिएंट एवं कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के दृष्टिगत वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या कुसुम सैनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक महाविद्यालय में छात्रों की संख्या, कितने विद्यार्थियों ने पहली डोज व दूसरी डोज ले ली है, इसकी सूचना प्रतिदिन संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्या नोडल अधिकारी को देना सुनिश्चित करें।
वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को कक्षा में प्रवेश व परीक्षा पर लगाएं प्रतिबंध
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन न करवाने वाले विद्यार्थियों के महाविद्यालयों में प्रवेश एवं परीक्षा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य अपने-अपने कॉलेजों के विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट भी चेक करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 या 3 महाविद्यालयों पर वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. तरुण व डॉ. जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंसीडेंट कमांडर व एसएचओ की 14 टीमें गठित
- उप-श्रमायुक्त रमेश आहुजा, एसएचओ सिटी हिसार
- खनन अधिकारी राजेश कुमार व एसएचओ सिविल लाइन
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ शक्ति सिंह, एसएचओ सदर
- काडा के एक्सईएन मंदीप बेनीवाल व एसएचओ एचटीएम
- खजाना अधिकारी सतीश सिवाच, एसएचओ अर्बन स्टेट-2
- जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार व एसएचओ आजाद नगर
- बिजली निगम के एक्सईएन अजय पाल व एसएचओ बरवाला
- बिजली निगम के एक्सईएन अजय नहरा व एसएचओ उकलाना
-सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार बंसीलाल, एसएचओ अग्रोहा
- सिंचाई विभाग के एक्सईएन दलबीर ढिल्लों व एसएचओ आदमपुर
- डीएमईओ साहब राम व एसएचओ हांसी
- हुडा के एक्सईएन पवन कुमार, एसएचओ सदर हांसी
- नगर परिषद हांसी के ईओ संजय रोहिला, एसएचओ नारनौंद
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ सुनील श्योराण व एसएचओ बास