{"_id":"6a5284638eba3ef13f088b39","slug":"complaint-centers-will-operate-24-hours-a-day-and-the-sdo-will-monitor-them-hisar-news-c-21-hsr1005-908498-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 24 घंटे संचालित रहेंगे शिकायत केंद्र, एसडीओ करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 24 घंटे संचालित रहेंगे शिकायत केंद्र, एसडीओ करेंगे निगरानी
Sat, 11 Jul 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने बारिश और बाढ़ की स्थिति में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए पूरी तैयारी का दावा किया है। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित शिकायत निवारण के लिए प्रत्येक सर्कल स्तर पर 24 घंटे केंद्रीय शिकायत केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। संबंधित एसडीओ इनकी निगरानी कर रहे हैं। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।
सभी फील्ड कार्यालयों और स्टोर्स में पर्याप्त सामग्री का अग्रिम भंडारण किया गया है। इसमें खंभे, कंडक्टर, ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर और केबल शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामग्री के त्वरित परिवहन की भी व्यवस्था की गई है। मानसून से पहले संवेदनशील विद्युत परिसंपत्तियों को मजबूत किया गया है। विद्युत उपकेंद्रों और प्रतिष्ठानों के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इससे किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी।
आवेदन मिलते ही अस्थायी विद्युत कनेक्शन करेंगे जारी :
प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट किया है कि सिंचाई एवं ड्रेनेज विभाग से बाढ़ संबंधी अस्थायी विद्युत कनेक्शन के आवेदन मिलते ही प्राथमिकता पर जारी किए जाएंगे। हिसार जोन में 270 और दिल्ली जोन में 24 बाढ़ कनेक्शनों के आवेदन मिले हैं। इनमें से दो कनेक्शन पहले ही जारी हो चुके हैं। शेष सभी कनेक्शन एक सप्ताह के भीतर जारी करने का लक्ष्य है। इसका उद्देश्य किसी भी विद्युत व्यवधान का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।